BJP ने कार्यकारिणी की बैठक को बताया इको फ्रेंडली, जूट से बनी नेमप्लेट का हुआ इस्तेमाल

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में हो रही है। इससे पहले जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

BJP

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है, जो मंगलवार यानी 17 जनवरी तक चलेगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए कई राज्यों से बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचे हैं। बैठक शुरू होने से पहले बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक को बीजेपी ने इको फ्रेंडली बताया है।

मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16-17 जनवरी को हो रही है। इसको लेकर बीजेपी चीफ जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई, जहां कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ये इको फ्रेंडली मीटिंग थी, जिसमें नेमप्लेट जूट के बने थे और नेताओं को बाजरे की रोटी परोसी गई।

विधानसभा चुनाव पर होगा मंथन
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। आने वाले वक्त में 9 अहम राज्यों में विधानसभा के चुनाव हैं। ऐसे में बीजेपी उनको लेकर इस बैठक में रणनीति बनाएगी। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में भी एक साल का वक्त ही बचा है, ऐसे में पार्टी उस पर भी विस्तार से चर्चा करेगी।

क्या बढ़ेगा जेपी नड्डा का कार्यकाल?
बीजेपी चीफ जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म होने वाला है, लेकिन 2024 चुनाव को देखते हुए बीजेपी किसी नए चेहरे पर दांव नहीं लगाना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। इस पर भी इस बैठक में फैसला हो जाएगा।

पीएम मोदी ने किया रोड शो
वहीं दूसरी ओर बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। इसके लिए बीजेपी काफी वक्त से तैयारी कर रही थी। पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए देशभर से बीजेपी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+