मिशन 120 पर जुटी भाजपा, धमेंद्र प्रधान ने किया दावा-ओडिशा में 15 लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा

उत्‍तर भारत के तीन हिंदी भाषी राज्‍यों में भाजपा की बंपर जीत के बाद पार्टी के वरिष्‍ठ नेता से लेकर जमीनी स्‍तर पर कार्यकर्ता उत्‍साहित हैं। भाजपा की जीत से उत्‍साहित केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा ओडिशा में कम से कम 15 लोकसभा सीटें जीतेगी।

odisha bjp

दिल्‍ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा बीजेपी का 2019 में वोट शेयर 38 फीसदी था अब इससे बढ़ाकर 2024 में 45 फीसदी कर लेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के बारे में धमेंद्र प्रधान ने बात करते हुए दावा किया कि ओडिशा में प्रधानमंत्री की अप्रूवल रेटिंग 80 फीसदी है, जिससे बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ रहा है।

उन्‍होंने कहा हमने 2014 में 22 फीसदी वोट शेयर के साथ दो लोकसभा सीटें जीती थीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा ओडिशा में 2019 में भाजपा के आठ सीटें जीतने के साथ वोट शेयर बढ़कर 38.25 प्रतिशत हो गया।

प्रधान ने कहा ऐसा ही कुछ विधानसभा चुनाव में हुआ, जिसमें 2014 में भाजपा का वोट शेयर 18 फीसदी था जब भारतीय जनता पार्टी ने 10 सीटें जीती थीं और 2019 में 23 सीटें मिलीं और उसका वोट शेयर बढ़कर 32.49 प्रतिशत हो गया।

2024 के चुनाव में भाजपा के चुनावी प्रदर्शन के बारे में विश्वास जताते हुए केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि भाजपा ने 'मिशन 120' पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसे हासि करना असंभव नहीं है।

उन्‍होंने कहा विधानसभा और लोकसभा के अगले एक साथ चुनावों में तीन महीने से अधिक समय बचा है, राजनीति में बदलाव लाने के लिए पर्याप्त समय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+