ओडिशा में बीजेपी की चुनावी रणनीति, क्या दोहराएंगे' एमपी फॉर्मूला'? जानिए
विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भाजपा अब ओडिशा में अपना दमखम दिखाने लिए चुनावी रणनीति पर काम कर रही है।आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव को लेकर अटकलें तेज हैं कि पार्टी ओडिशा में आठ में से कम से कम छह सांसदों को विधायक उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतार सकती है। सूत्रों के हवाले से ये कहा जा रहा है कि बसंत पांडा, संगीता सिंहदेव, सुरेश पुजारी, नितेश गंगादेव, प्रताप सारंगी और बिश्वेश्वर टुडू जैसे सांसद संभावित हैं जिन्हें 2024 में विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कहा जा सकता है। जबकि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव को लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं।
आम चुनाव 2024 और ओडिशा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी मंथन कर रही है। भाजपा नेता मनमोहन समल पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के साथ नई दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ओडिशा में इस बार बड़े बदलाव का दावा किया। समल ने कहा, " पार्टी की बैठक में भाग लूंगा और सभी शीर्ष नेताओं से मुलाकात करूंगा। कुछ मुद्दों पर चर्चा होगी। मुझे पूरा विश्वास है कि ओडिशा में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। और इस बार बीजेपी सरकार बनाएगी।"

वहीं ओडिशा चुनाव को लेकर बीजेपी की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष बिरंची नारायण त्रिपाठी ने कहा, "पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष कुछ विधायकों के साथ नई दिल्ली गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही राज्य का दौरा करेंगे।"
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के हालिया विधानसभा चुनावों में जीतकर अपनी कुशल चुनावी रणनीति परिचय दिया। पार्टी के कई सांसदों को इस बार विधायक के पद के लिए मौका दिया गया था और उन्होंने अपनी सीटों पर जीत दर्ज की।
वहीं इस हफ्ते बुधवार को तीन राज्यों में जीतकर विधायक चुने गए 12 सांसदों में से 10 ने इस्तीफा दे दिया। अब, कई राजनीतिक पर्यवेक्षक आश्चर्यचकित हैं कि क्या भाजपा ओडिशा में भी इसी तरह के फॉर्मूले पर विचार कर रही है। क्या पार्टी सांसदों को 2024 में विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कहा जाएगा?
ऐसा कहा जा रहा है कि तीन राज्यों में शानदार चुनावी जीत के बाद बीजेपी अब ओडिशा में अधिक महत्वाकांक्षी और केंद्रित है। इस बीच, केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल को इन अटकलों के बीच नई दिल्ली बुलाया है कि उनके साथ ओडिशा के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति पर चर्चा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications