Karnataka Polls: कर्नाटक में 'कांग्रेस लहर' वाले प्री पोल सर्वे पर BJP का रिएक्शन, कहा- ये बकवास है
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सर्वे एजेंसियों की ओर जारी प्री पोल सर्वे पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। बीएल संतोष ने कहा कि ये सर्वे कांग्रेस को खुश करने के लिए करवाया गया है।

BJP over Karnataka Polls: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर एजेंसियों की ओर से जारी प्री पोल सर्वे को भाजपा ने गलत बता है। बीजेपी नेता बीएल संतोष ने कहा कि योगेंद्र यादव ने अपने आकाओं को खुश करने' के लिए यह सर्वे कराया था। बीएल संतोष ने कहा ये सर्वे उस वक्त किया गया जब योगेंद्र यादव राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हो रहे थे।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्री पोल सर्वे में अनुमान लगाया गया कि कांग्रेस 134-140 सीटों के साथ राज्य में सरकार बना सकती है। हालांकि भाजपा के इस बार 10% वोट शेयर बढ़े हैं, लेकिन सीटें कम हुई हैं। प्रो पोल सर्व में राज्य में भाजपा को 57-65 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया।
यह भी पढ़ें: ABP Cvoter Karnataka Opinion Poll: कर्नाटक के लोग सीएम बोम्मई और पीएम मोदी के कामकाज को कैसा मानते हैं?
ये प्री पोल सर्वे कन्नड़ मीडिया ईडिना द्वारा किया गया था। स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के निष्कर्षों का कुछ विश्लेषण साझा किया। जिसको लेकर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। बीएल संतोष ने सर्वे पर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि ये कांग्रेस की एक रणनीति का हिस्सा है, जिसका हकीकत से वास्तविकता नहीं है। उन्होंने "यह वास्तव में आश्चर्यजनक है कि वह (योगेंद्र यादव) अपने आकाओं को खुश करने के लिए सर्वेक्षण पकाने के लिए अपनी पदयात्राओं और आंदोलनों के बीच समय निकालते हैं ... !!!"।
वहीं केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने योगेंद्र यादव के इस प्री पोल सर्वे के विश्लेषण पर तीखी प्रतिक्रिया दी। योगेंद्र यादव के चुनाव विश्लेष के प्री पोल सर्वे को उन्होंने फर्जी बताया और कहा योगेंद्र यादव ने पहले कर्नाटक के चुनाव को लेकर ये कहा कि इस पर ध्यान देने के लिए उनके पास समय नहीं है, वही आज प्री पोल सर्वे का विश्लेषण कर रहे हैं।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: Karnataka Election: भाजपा उम्मीदवार का कथित ऑडियो वायरल, चुनाव आयोग ने दर्ज कराई एफआईआर












Click it and Unblock the Notifications