भाजपा ने बाढ़ पीड़ितों से किया वादा पूरा नहीं किया: सोनिया

श्रीनगर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल ही में कश्मीर में आई बाढ़ के बाद लोगों से राहत एवं पुनर्वास के किए वादे पूरे नहीं किए। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा शहर में शुक्रवार को जनता को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा, "कांग्रेस का कश्मीर के साथ सौ साल पुराना रिश्ता है। इस रिश्ते ने मुझे बार-बार कश्मीर लाया है।"

Congress president Sonia Gandhi

कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि राहत एवं पुनर्वास की रफ्तार बेहद धीमी है, क्योंकि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई है।उन्होंने कहा कि राहत कार्य इतने धीमे क्यों चल रहे हैं? ऐसा लगता है कि केंद्र की भाजपा सरकार का आपके दुख-तकलीफ से कोई लेना-देना नहीं है। सोनिया ने कहा कि भाजपा नेता आए और वादे किए, लेकिन उन्होंने वास्तव में क्या किया, वह आपको पता है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने जम्मू, कश्मीर और चेनाब घाटी में क्षेत्रीय परिषदों का वादा किया, जिसे पूरा किया गया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सांप्रदायिक ताकतों को किनारे करते हुए राज्य में गठबंधन सरकार बनाई। सोनिया ने हालांकि, इस बात को स्वीकारा कि सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद कांग्रेस राज्य के लिए उतना सबकुछ नहीं कर पाई जो वह करना चाहती थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजादी और अंबिका सोनी भी इस दौरान सोनिया के साथ मौजूद थे। सोनिया ने जनता से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। चुनावी रैली के दौरान महिलाओं ने कश्मीरी गाने के साथ उनका स्वागत किया और उनकी जनसभा में 5,000 लोग मौजूद थे। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस के बांदीपोरा से उम्मीदवार उस्मान मजीद इस चुनावी रैली में मौजूद नहीं थे। बांदीपोरा विधानसभा सीट पर प्रथम चरण के तहत 25 नवंबर को मतदान होना है। (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+