'PM मोदी पर बंगाल के लोगों को भरोसा है, इसलिए BJP उनके साथ है', केंद्रीय मंत्री का ममता बनर्जी पर तंज

'PM मोदी पर बंगाल के लोगों को भरोसा है, इसलिए BJP उनके साथ है', केंद्रीय मंत्री का ममता बनर्जी पर तंज

नई दिल्ली, 07 नवंबर: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया है। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी प्रतिभागियों को डिजिटल रूप से पंजीकृत किया गया था। आज इस बैठक में लगभग 342 लोग हिस्सा ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर वहां के हालातों को लेकर तंज कसा। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ''पश्चिम बंगाल के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में कई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। जेपी नड्डा जी ने अपने आज के भाषण में भी कहा है कि भाजपा पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी।''

Recommended Video

    BJP National Executive Meeting: जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान ने कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    Dharmendra Pradhan

    बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ''जब कोरोना वायरस आया तो दुनिया में कोई नहीं जानता था कि इससे कैसे निपटा जाए। पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया था और आज हम रिजल्ट देख सकते हैं। 9 महीनों के भीतर 1 बिलियन खुराकों का टीकाकरण किया गया। डब्ल्यूएचओ ने मेड इन इंडिया वैक्सीन 'कोवैक्सिन' को भी मंजूरी दे दी है।''

    बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने जम्मू-कश्मीर पर बात करते हुए कहा, ''भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने सहित सरकार की विभिन्न पहलों के बारे में बात की। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के चुनावों में पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है।''

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ''जब 2014 में हमारी सरकार आई तो किसानों के लिए बजट में सिर्फ 23 हजार करोड़ रुपये ही देने का प्रावधान था। लेकिन पिछली बार वित्तमंत्री ने जो बजट पेश किया है, उसमें किसानों के लिए लाख, 23 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई थी।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+