आंध्र प्रदेश में बीजेपी नेताओं ने उठाई 'जिन्ना टावर' का नाम बदलने की मांग, कार सेवा की दी धमकी

हैदराबाद, दिसंबर 31। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में महात्मा गांधी रोड पर एक टावर है, जिसका नाम है 'जिन्ना टावर'। ये साल 1945 के आसपास बनाया गया था और तभी से इसका नाम 'जिन्ना टावर' ही है, लेकिन अब बीजेपी ने इस टावर के नाम को बदलने की मांग उठाई है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव वाई सत्य कुमार ने एक ट्वीट के जरिए ये मांग की है कि जिन्ना टावर का नाम बदला जाए। उन्होंने ये मांग आंध्र प्रदेश सरकार से की है।

Jinnah Tower

क्या कहा वाई सत्य कुमार ने?

वाई सत्य कुमार ने अपने ट्वीट में कहा है, "टॉवर का नाम जिन्ना और क्षेत्र का नाम जिन्ना केंद्र है। विडंबना यह है कि यह पाकिस्तान में नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में है। एक ऐसा केंद्र जो आज भी भारत के गद्दार का नाम लेता है। इस टावर का नाम डॉ एपीजे अब्दुल कलाम या महान दलित कवि गुर्रम जशुवा के नाम पर क्यों नहीं रखा जाना चाहिए? एक विचार है!"

आंध्र प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष ने भी कही ये मांग

आपको बता दें कि वाई सत्य कुमार के अलावा कई अन्य बीजेपी नेताओं ने भी इस टावर के नाम को बदलने की मांग की है। आंध्र प्रदेश बीजेपी के प्रमुख सोमू वीरराजू ने भी गुरुवार को गुंटूर के जिन्ना टॉवर का नाम बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो शख्स भारत विभाजन का जिम्मेदार है, भारत में अगर किसी इमारत स्थल का नाम उसके नाम पर रखा जाएगा तो ये सही नहीं है।

जिन्ना टावर के लिए करेंगे कार सेवा- बीजेपी नेता

भाजपा के एक अन्य नेता वी. जयप्रकाश नारायण ने तो 'जिन्ना टावर' को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि जिन्ना टावर गुंटूर के लिए एक काला धब्बा है, जो हमारे आत्मसम्मान को आहत करता है। अगर प्रशासन ने इसका नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम नहीं किया तो हम इसे हटाने के लिए कार सेवा करेंगे। आपको बता दें कि कार सेवा अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराने के लिए की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+