मनोज तिवारी ने केजरीवाल की चुनौती स्वीकार की, बोले-जगह और टाइम तय करो

नई दिल्ली। दिल्ली में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैस राजनीतिक दल एक दूसरे के खिलाफ जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसके साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बीजेपी से अपना सीएम फेस बताने और उससे चुनावी मुद्दों पर बहस की चुनौती दी थी। अब बीजेपी नेता और दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल के चैलेंज को स्वीकार कर लिया है।

bjp delhi chief Manoj Tiwari accepted Arvind Kejriwals debate challenge, says decide place and time

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल तारीख और वक्त निर्धारित करें ताकि आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र और बीजेपी के संकल्प पत्र को लेकर बहस की जा सके। मनोज तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी का कोई भी वरिष्ठ सदस्य बहस करने के लिए तैयार है। मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी के घोषणा पत्र में कुछ भी नया नहीं है क्योंकि पिछले 5 साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया।

मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी का मैनिफेस्टो मात्र एक छलावा है, इस बार भी केजरीवाल ने वही पुराने वादे किए जिन्हें वो अब तक पूरा नहीं कर पाए। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के झूठे वादों से परेशान हो चुकी है और आगामी चुनावों में इसका उपयुक्त जवाब देगी। जो पार्टी 5 साल में अपने वादे पूरे नहीं कर पाई, ऐसी पार्टी को दिल्ली की जनता 8 फ़रवरी को जवाब दे देगी।

तिवारी ने कहा कि, दिल्ली की जनता नकारात्मकता फैलाने वाली आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने को तैयार है। वहीं दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जे पर बोलते हुए विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली के पूर्ण राज्य के लिए बीते 5 साल में उन्होंने किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ बैठक नहीं की। जिस तरीके से बीते 5 साल में उनका व्यवहार रहा है, उन्होंने पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को और कमजोर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+