राहुल की शिकायत लेकर EC पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधि मंडल, लगाए ये आरोप

नई दिल्ली। गुरुवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पूरे हो गए। वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व वाला भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग के पास कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शिकायत लेकर पहुंचा। चुनाव आयोग में मुलाकात के बाद नकवी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि उच्चतम न्यायालय के राफेल दस्तावेजों के बाद कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी द्वारा प्रयोग की गई भाषा के लिए उनपर चार्ज लगाया गया है। राहुल ने कहा था कि 'सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि चौकीदार चोर है।'

BJP delegation to EC, raises complaints against Rahul, Trinamool Congress

वहीं निर्मला सीतारमण ने कहा "राहुल ने गुरुवार को भी गलत तरीके से कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने इस तथ्य को स्वीकार किया है कि नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्त अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये की चपत लगाई। ऐसा कहां हुआ? क्या सुप्रीम कोर्ट ने कभी ऐसा कहा?" इसके अलावा राहुल के खिलाफ तीसरी शिकायत पश्चिम बंगाल में मतदान से जुड़ी है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि "तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में लोगों को मतदान करने से रोका। हमने मांग की कि पुन: मतदान किया जाए और दो सीएपीएफ सैनिकों को पश्चिम बंगाल में हर बूथ पर तैनात किया जाए।"

गुरुवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में देश के 20 राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों के 91 निर्वाचन क्षेत्रों वोट डाले गए। कमाल की बात ये रही कि आंध्र प्रदेश में आधी रात कर लोगों ने वोट डाले और यहां 76.69 प्रतिशत वोट पड़े। सभी जगह अलग अलग मात्रा में वोट पड़े। कहीं ये आंकड़ा 80 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया को कई जगह 60 प्रतिशत पहुंचना भी मुश्किल हो गया। बिहार में ये आंकड़ा सबसे कम यानि लगभग 50 प्रतिशत रहा। जबकि त्रिपुरा में ये सबसे अधिक 81.80 प्रतिशत रहा। पश्चिम बंगाल में 42 में से 2 सीटों पर मतदान हुए और 81 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 80 में से 8 सीटों पर पहले चरण ने वोट डाले गए। यहां 63.69 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला।

यह भी पढ़ें- पहले चरण की वोटिंग को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+