बीजेपी ने 184 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, पीएम मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव
नई
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। गुरुवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जेपी नड्डा ने बताया कि पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर और राजनाथ सिंह लखनऊ के चुनाव लड़ेगें। गौरतलब है कि कांग्रेस पहले ही लोकसभा चुनाव के लिए 6 लिस्ट जारी कर चुकी है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट
भाजपा ने पहली लिस्ट में 184 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जेपी नड्डा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर से महेश शर्मा, बागपत से सत्यपाल सिंह, मेरठ से राजेन्द्र अग्रवाल लड़ेंगे चुनाव। वहीं गाजियाबाद से वी के सिंह को फिर से टिकट दिया गया है। अमेठी से स्मृति ईरानी एक बार फिर राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेगी।

आडवानी की सीट पर शाह लड़ेंगे
मथुरा से हेमा मालिनी को फिर से टिकट दिया गया है। साक्षी महाराज उन्नाव से चुनाव लड़ेंगे। पहले उनके टिकट करने की खबरें थी। नागपुर से बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी चुनाव लड़ेंगे। लालकृष्ण आडवानी को इस बार गांधीनगर से टिकट नहीं मिला है। उनकी सीट पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह चुनाव मैदान में उतरेंगे।

2014 में आई थी 282 सीटें
इस बार लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में होंगे और वोटों की गिनती 23 मई को होगी। उत्तर प्रदेश, बंगाल और बिहार में सभी सात चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग होंगी, जिसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 25 मार्च है। भाजपा ने साल 2014 के चुनाव में 282 सीटें जीतकर इतिहास रचा था। उसने पहली बार अपने दम पर सरकार बनाई थी।
JP Nadda: VK Singh to contest from Ghaziabad, Hema Malini from Mathura, Sakshi Maharaj from Unnao, Smriti Irani from Amethi https://t.co/iHVTrRDCEv
— ANI (@ANI) March 21, 2019












Click it and Unblock the Notifications