ममता बनर्जी पर हमला: BJP-कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग, कहा- 'दीदी का ड्रामा इस चुनाव में काम नहीं आएगा'

ममता बनर्जी पर हमला: BJP-कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग, कहा- 'दीदी का ड्रामा इस चुनाव में काम नहीं आएगा'

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का दावा है कि बुधवार (10 मार्च) को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चार-पांच लोगों ने उन पर हमला किया। जिससे उनके पैर में चोट लग गई है। फिलहाल ममता बनर्जी कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हैं। ममता बनर्जी के पैर, कंधे और हाथ में चोट लगी है। अब इस पूरे मामले पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की है। सीबीआई जांच की मांग करते हुए बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार (11 मार्च) को कहा कि ममता बनर्जी चोट के बहाने सहानुभूति बटोरना चाहती हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा अगर ममता बनर्ती पर किया हमला षड्यंत्र है तो सीबीआई ,सीआईडी को बुलाओ? सिर्फ षड्यंत्र का बहाना बनाकर ममता बनर्जी लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

दीदी का ड्रामा इस चुनाव में काम नहीं आएगा- दिलीप घोष

दीदी का ड्रामा इस चुनाव में काम नहीं आएगा- दिलीप घोष

बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि यह देखने की जरूरत है कि क्या घटना सच में हुई है या फिर वोट हासिल करने के लिए "अच्छी तरह से लिखी गई नाटक" थी।

पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि राज्य के लोगों ने इस तरह के "नाटक" को पहले भी देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह सच में अब जांच का विषय है कि आखिर क्या हुआ था। कैसे चार से पांच लोग आए और जेड-प्लस सिक्योरिटी को चकमा देकर हमला करके चले गए, यह एक ऐसा मामला है जिस पर गौर किया जाना है। राज्य सरकार की सच्चाई लाने के लिए सीबीआई जांच का आदेश दिया जाना चाहिए।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Hospital से Mamata Banerjee ने जारी किया वीडियो, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    बहाना बनाकर ममता बनर्जी चुनाव जीतने की कोशिश कर रही हैं- कांग्रेस

    बहाना बनाकर ममता बनर्जी चुनाव जीतने की कोशिश कर रही हैं- कांग्रेस

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, अगर षड्यंत्र है तो सीबीआई और सीआईडी को बुलाओ? सिर्फ षड्यंत्र का बहाना बनाकर ममता बनर्जी आम लोगों का ध्यान खींचना चाहती हैं। सीसीटीवी फुटेज निकालो ना इससे सारा सच सामने आ जाएगा। लेकिन वो ये नहीं करेंगी क्योंकि चुनाव नजदीक है। ऐसा बहाना बनाकर वो चुनाव जीतने की कोशिश कर रहीं हैं।

    अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को कहा था कि ममता बनर्जी जो भी कर रही हैं वो सब नौटंकी है। चुनाव को पास आता देख उनकी पार्टी का ये ड्रामा है।

    कैलाश विजयवर्गीय बोले, हमले का वीडियो जारी किया जाए

    कैलाश विजयवर्गीय बोले, हमले का वीडियो जारी किया जाए

    बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ''चुनाव आयोग को उम्मीदवार के पीछे चल रहे वीडियो में जो आया है उसे सार्वजनिक करना चाहिए। आश्चर्य है कि ममता बनर्जी के साथ इतनी पुलिस चलती है और 4 लोग घटना करके चले गए। यह बहुत दुख की बात है। मैं उनकी लंबी आयु और जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

    कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ममता बनर्जी को चोट लगने से पहले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि ममता बनर्जी गाड़ी के दरवाजे पर खड़ी होकर हाथ हिला रही हैं और उनके पीछे सुरक्षाकर्मी भी दिख रहे हैं और गाड़ी धीरे-धीरे चल रही है।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+