Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान के वो उम्मीदवार, जिनकी जीत का अंतर रहा 2000 वोटों से भी कम

नई दिल्ली। 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में चुनाव परिणाम आ चुके हैं। इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल करते हुए सत्ता में वापसी की है। जबकि 73 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। लेकिन इस बार का चुनाव कई मायनों में काफी खास रहा है। क्योंकि इस बार ऐसी कई सीटों हैं जहां 2000 से भी कम मार्जिन से उम्मीदवार को जीत मिली है। इसमें बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार शामिल है।

BJP and Congress candidates who won less than 2000 votes in Rajasthan assembly elections 2018

हमारी इस सूची में सबसे पहला नाम आसिंद विधानसभा सीट का है जहां से बीजेपी उम्मीदवार झब्बर सिंह सांखला ने कांग्रेस के मनीष मेवाड़ को मात्र 154 वोटों से मात देते हुए जीत हासिल की है। इसके बाद दूसरे नंबर मारवाड़ जंक्शन की सीट है जहां से IND उम्मीदवार खुशवीर सिंह बीजेपी के केसाराम चौधरी को मात्र 251 वोटों से मात देते हुए जीत हासिल की है। तीसरे नंब पर पिलिबंगा की सीट है जहां से बीजेपी के धर्मेंद्र कुमार ने कांग्रेस के विनोद कुमार 278 वोटों से मात देते हुए जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें- क्या राहुल गांधी किसानों की कर्जमाफी के वादे से पलट गए? जानिए वायरल VIDEO की असलियत

चौथे नंबर पर फतेहपुर विधानसभा सीट है जहां से कांग्रेस उम्मीदवार हकम अली खान ने बीजेपी के सुनिता कुमारी को 860 वोटों से मात देते हुए जीत हासिल की है। पांचवें नंबर पर पोखरण की सीट है जहां से कांग्रेस शाले मोहम्मद ने बीजेपी उम्मीदवार प्रताप पुरी को 872 वोटों से मात देते हुए जीत हासिल की है। इसके अलावा राज्य में और भी कई ऐसे उम्मीदार रहे हैं जिन्होंने 2000 से कम वोटों से जात हासिल करते हुए विधानसभा पहुंचे हैं।

विधानसभा सीट विजेता जीतने वाली पार्टी रनर रनर पार्टी वोट
आसिंद झब्बर सिंह सांकला बीजेपी मनीष मेवरा कांग्रेस 154
मारवार जंक्शन खुशवीर सिंह आइएनडी केशराम चौधरी बीजेपी 251
पिलिबंगा धर्मेंद्र कुमार बीजेपी विनोद कुमार कांग्रेस 278
फतेहपुर हकम अली खान कांग्रेस सुनीता कुमार बीजेपी 860
पोखरन शाले मोहम्मद कांग्रेस प्रतापपुरी बीजपी 872
दंतरामगढ़ विरेंद्र सिंह कांग्रेस हरिश चंद कुमावत बीजेपी 920
खेत्री जितेंद्र सिंह कांग्रेस धरमलाल बीजेपी 957
सिवाना हमीर सिंह बीजेपी बलराम आइएनडी 957
फुलेरा निर्मल कुमावत बीजेपी विद्याधर सिंह कांग्रेस 1132
चोमु रामलाल शर्मा बीजेपी भगवान सिंह सैनी कांग्रेस 1288
मकराना रूपा राम बीजेपी जाकिह हुसैन कांग्रेस 1488
बेगुन बिढोरी राजेंद्र सिंह कांग्रेस सुरेश धाकर बीजेपी 1661
मालवीय नगर कालीचरण सर्राफ बीजेपी अर्चना शर्मा कांग्रेस 1704
चुरु राजेंद्र राठौर बीजेपी रफीक मंडेलिया कांग्रेस 1850
सांगोड भरत सिंह कुंदनपुर कांग्रेस हीरा लाल नागर बीजेपी 1868
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+