BJD पर 'युवा ओडिशा नबिन ओडिशा' कार्यक्रम के जरिए युवाओं को गुमराह करने का भाजपा, कांग्रेस ने लगाया आरोप

2024 में लोकसभा चुनाव के अलावा ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। 20 साल से ओडिशा में सत्‍तारूढ़ नवीन पटनायक के प्रतिनिधित्‍व वाली बीजू जनता दल की सरकार आगामी चुनाव में जीत कर लगातार पांचवी बार सरकार बनाने के लिए अभी से चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। युवाओं को बीजद ने लुभाने के लिए युवा ओडिशा नबिन कार्यक्रम कॉलेजों में शुरू किया है। वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा और कांग्रेस ने बीजेडी पर युवाओं को इस कार्यक्रम के जरिए गुमराह करने का आरोप लगाया है।

odisha cm

भाजपा और कांग्रेस सत्‍तारूढ़ बीजद पर ऐसे आरोप इसलिए लगा रही हैं क्‍योंकि राज्‍य भर के कॉलेज परिसरों में तनाव की तस्‍वीरें सामने आई है।
ऐसी तनाव की तस्‍वीरें सामने आने के आधार पर आरोप लगाया जा रहा है कि बीजेडी सरकार ने अपने कार्यक्रम के जरिए कॉलेज परिसरों में अशांति का बीज बोया है। साथ ही ये भी तक दिया जा रहा है कि बीजेडी सरकार का 'युवा ओडिशा नबीन ओडिशा' कार्यक्रम पार्टी को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा।

बता दें 'युवा ओडिशा नवीन ओडिशा' कार्यक्रम के तहत प्रत्येक कॉलेज को 9 लाख रुपये का फंड दिया गया है। इस पैसे से कॉलेज खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसकी शुरुआत 15 नवंबर को हुई थी और ऐसी गतिविधियां कथित तौर पर 31 दिसंबर तक जारी रहेंगी।

गौरतलब है कि ओडिशा के मयूरभंज के बारीपदा में एमपीसी ऑटोनॉमस कॉलेज में, छात्रों ने कॉलेज द्वारा कुछ विशेष छात्रों को शामिल करते हुए 'युवा ओडिशा नवीन ओडिशा' के तहत कार्यक्रम आयोजित करने के विरोध में कॉलेज के मेन गेट पर ताला लगा दिया था।

इसके अलावा बालासोर के फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज से भी सामने आई। कॉलेज अधिकारियों ने 'युवा ओडिशा नवीन ओडिशा' के तहत कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। लेकिन कॉलेज परिसर बीजद के पोस्टरों और बैनरों से भरा हुआ है, और बीजद नेता कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

आ‍ेडिशा के कॉलेजों में इसी तरह के तनाव के चलते आरोप लगाया जा रहा है कि बीजेडी सरकार ने अपने कार्यक्रम के जरिए कॉलेज परिसरों में अशांति का बीज बोया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+