बीजेपी ने किया दावा- अगले 15 दिनों में महाराष्‍ट्र के दो और मंत्री देंगे इस्‍तीफा

मुंबई। महाराष्‍ट्र की राजनीति में उथल-पुथल जारी है। राज्‍य में बीजेपी के अध्‍यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने गुरुवार को दावा किया है कि महाराष्‍ट्र के दौ और मंत्रियों को 15 दिनों के भीतर इस्‍तीफा देना पड़ेगा और सूबे में राष्‍ट्रपति शासन लागू करने के लिहाज से उपयुक्‍त स्थिति होगी। पाटिल का ये बयान उस वक्‍त आया है जब निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे ने एक पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस में उनकी सेवा जारी रखने के लिए दो करोड़ रुपए मांगे थे। इसके अलावा महाराष्‍ट्र के एक और मंत्री अनिल परब ने उनसे ठेकेदारों से पैसा वसूलने के लिए कहा था।

बीजेपी ने किया दावा- अगले 15 दिनों में महाराष्‍ट्र के दो और मंत्री देंगे इस्‍तीफा

हालांकि शिवसेना नेता अनिल परब ने इस आरोप को खारिज कर दिया था। आपको बता दें कि अनिल देशमुख ने सोमवार को गृह मंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था। दरअसल बॉम्‍बे हाईकोर्ट मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्‍त परमबीर सिंह द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद देशमुख ने इस्‍तीफा दे दिया था। गुरुवार को बिना किसी का नाम लिए चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि आने वाले 15 दिनों में दो मंत्री इस्‍तीफा देंगे। कुछ लोग इन मंत्रियों के खिलाफ अदालत जाएंगे और फिर उन्‍हें इस्‍तीफा देना पड़ेगा।

पाटिल ने आगे कहा कि ऐसा हो सकता है कि अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपों की जांच में परिवहन मंत्री अनिल परब के खिलाफ लगे आरोप में शामिल कर लिए जाए। उन्‍होंने कहा कि हालांकि उनकी पार्टी राष्‍ट्रपति शासन की मांग नहीं कर रही है। उन्‍होंने कहा कि ये तो विशेषज्ञ ही बता सकते हैं कि राष्‍ट्रपति शासन के लिए और क्‍या चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+