लोकसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा ने बनाई अपनी नई टीम, वसुंधरा समेत 38 नेताओं को अहम जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष के संयुक्त गठबंधन INDIA को जवाब देने के लिए बीजेपी ने भी कमर कस ली है। जिसके तहत शनिवार सुबह नए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। जिसमें वसुंधरा राजे, रमन सिंह समेत 38 नेताओं के नाम शामिल हैं।

BJP

जेपी नड्डा ने पार्टी को मजबूत करने के लिए 13 उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम शामिल है। इसके अलावा रघुबर दास, सौदान सिंह, बैजयंत पांडा, सरोज पांडेय, रेखा वर्मा, डीके अरुणा, एम. चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांड बाजपाई, लता उसेंडी और तारिक मंजूर को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

पार्टी ने 8 राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाए, जिसमें अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुग, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंदी और राधामोहन अग्रवाल का नाम शामिल है।

वहीं वरिष्ठ नेता बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे, जबकि शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री बनाया गया है।

13 राष्ट्रीय सचिव भी नियुक्त
1- विजया राहटकर, महाराष्ट्र
2- सत्या कुमार, आंध्र प्रदेश
3- अरविंद मेनन, दिल्ली
4- पंकजा मुंडे, महाराष्ट्र
5- नरेंद्र सिंह रैना, पंजाब
6- अल्का गुर्जर, राजस्थान
7- अनुपम हाजरा, पश्चिम बंगाल
8- ओमप्रकाश धुर्वे, मध्य प्रदेश
9- ऋतुराज सिन्हा, बिहार
10- आशा लाकड़ा, झारखंड
11- कामख्या प्रसाद तासा, असम
12- सुरेंद्र सिंह नागर, उत्तर प्रदेश
13- अनिल अंटोनी, केरल

कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे?
पार्टी ने राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। उनकी मदद के लिए नरेश बंसल सह-कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

ये नेता हटाए गए
जेपी नड्डा ने दो राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि और दिलीप सैकिया की छुट्टी कर दी। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे दिलीप घोष और भारतीबेन शायल को भी इस लिस्ट में जगह नहीं मिली।

एके एंटनी के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस के दिग्गज नेता और देश के पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है। वो राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं।

AMU के पूर्व VC बने उपाध्यक्ष
प्रोफेसर तारिक मंसूर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रह चुके हैं। पार्टी ने उनको लोकसभा चुनाव से पहले अहम जिम्मेदारी दी है, जिसके तहत वो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+