गुजरात गौरव यात्रा: अपनी ही पार्टी के मंत्री को श्रीमती कह गए अमित शाह
नितिन पटेल के बाद अमित शाह को आनंदी बेन पटेल का नाम लेना था। उन्होंने मंच से गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री बताते हुए श्रीमती आनंदी बेन कहकर उनका अभिवादन किया
नई दिल्ली। गुजरात गौरव यात्रा के समापन के मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की जुबान फिसल गई। भाषण के दौरान जब उन्होंने नितिन पटेल का नाम लिया तो उन्हें श्री की जगह श्रीमती कह दिया। उन्हे जैसे ही अपनी गलती का अहसास हुआ तो वो मुस्कराने लगे और मंच पर मौजूद लोगों की तरफ देखते हुए श्री लगाकर नितिन पटेल का नाम लिया।

दरअसल नितिन पटेल के बाद अमित शाह को आनंदी बेन पटेल का नाम लेना था। उन्होंने मंच से गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री बताते हुए श्रीमती आनंदी बेन कहकर उनका अभिवादन किया लेकिन इससे पहले ही उन्होंने नितिन पटेल के नाम के साथ श्रीमती लगा दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मंच पर बोलना शुरू किया तो उन्होंने आनंदी बेन पटेल का नाम ही नहीं लिया। पीएम ने प्रदेश अध्यक्ष तक का नाम लेकर उनका अभिवादन किया।
जहां आनंदी बेन पटेल के नाम को लेकर अमित शाह की जुबां फिसल गई, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मंच पर बोलना शुरू किया तो उन्होंने आनंदी बेन पटेल का नाम ही नहीं लिया। पीएम ने प्रदेश अध्यक्ष तक का नाम लेकर उनका अभिवादन किया लेकिन उनके भाषण में गुजरात की पूर्व सीएम आनंदी बेन पटेल का नाम सुनाई नहीं दिया।
इससे पहले भी अमित शाह की जुबान पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर चुकी है। एक बार उन्होंने कह दिया था कि पीएम मोदी का काला धन ला कर हर परिवार को 15-15 लाख देने का वादा महज चुनावी 'जुमला' था।












Click it and Unblock the Notifications