भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक, पीएम मोदी और शाह रहे मौजूद
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की रविवार रात को बैठक हुई है। बिहार चुनाव और मध्य प्रदेश उपचुनाव को देखते हुए दिल्ली में भाजपा दफ्तर में ये बैठक हुई। बैठक एक घंटे से ज्यादा समय तक चली। आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी हो गई है। ऐसे में बताया गया है कि जदयू के साथ शीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के नामों को लेकर बैठक बुलाई गई।

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा, मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान और दूसरे नेता शामिल हुए। बैठक के बाद पीएम मोदी और दूसरे नेता दफ्तर से चले गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications