Tripura Election: भाजपा ने जारी की 6 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट, अब तक 54 नामों की घोषणा

त्रिपुरा विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों को नामों की दूसरी सूची जारी की है। जिसमें 6 नाम शामिल हैं।

Tripura elections BJP candidates list

Tripura Election 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के भाजपा ने उम्मीदवारों को एक और लिस्ट जारी की है। जिसमें 6 नामों की घोषणा की गई है। पहली और दूसरी सूची मिलाकर भाजपा अब तक प्रदेश में होने वाले असेंबली इलेक्शन के लिए 54 नामों की घोषणा कर चुकी है। वहीं कांग्रेस ने अब तक 17 उम्मीवारों को नामों को ऐलान किया है।

दूसरी सूची में ये नाम शामिल
भाजापा ने दूसरी सूची (Tripura Elections BJP candidates List) 6 विधानसभा सीटों के लिए जारी की गई। जिसमें आरक्षित सीटों सिम्ना से बिनोद देबबर्मा, मंदाई बाजार के लिए तरित देबबर्मा, कृष्णपुर से बिकास देब बर्मा, कमछरा के लिए -ब्रजालाल त्रिपुरा और सूर्यमणि नगर से राम प्रसाद पाल के नाम की घोषणा की गई है।

पहली सूची में 48 नाम
भाजपा ने शनिवार को ही पहली सूची जारी की थी। जिसमें 48 नामों की घोषणा की गई थी। सूची जारी होने के साथ ही पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब के चुनाव नहीं लड़ने की अटकलों पर मुहर लग गई। सूची में पूर्व सीएम का नाम नहीं है। उनकी सीट बनमालीपुर से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि सीएम माणिका साहा को टाउन बोर्डोवाली विधानसबा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

2 मुस्लिम कैंडिडेट के नाम
बीजेपी की दूसरी सूची में सिर्फ 6 कैंडिडेट की है। वहीं पहली सूची में दो मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल हैं। बॉक्सनगर से तफ्फजल होसैन को टिकट दिया गया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने कैलाशहर से मोहम्मद मोबेशर अली को कैंडिडेट बनाया है।

Recommended Video

    Tripura Election 2023: BJP, CPM और Congress ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+