Haryana Assembly Elections 2019: बरोदा विधानसभा सीट से हारे बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर दत्त
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी को बिल्कुल उम्मीद नहीं होगी कि हरियाणा में कुछ सीटों से उसे बहुमत से हाथ धोना पड़ेगा। उधर, इस बार के विधानसभा ने जिन स्टार खिलाड़ियों पर दांव लगाया था उन्होंने ने भी निराश किया। हरियाणा के बरोदा से भाजपा उम्मीदवार और कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त को हार का सामना करना पड़ा है। योगेश्वर को कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा ने 6,244 वोटों से मात दिया है।

कुश्ती में देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ी योगेश्वर दत्त विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने उतरे थे। पहली बार चुनाव लड़ रहे योगेश्वर दत्त को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा से उनको कड़ी चुनौती मिली और 6,244 वोटों के अंतर से योगेश्वर को हार के साथ ही संतोष करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने इसबार तील खिलाड़ियों को मैदान में उतारा था जिसमें योगेश्वर दत्त, रेसलर बबीता फोगाट और हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह शामिल थे।
इस बार बीजेपी ने इस सीट से पहलवान योगेश्वर दत्त को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं कांग्रेस की ओर से एमएलए श्रीकृष्ण हुड्डा चुनावी मैदान में उतरे। इनके अलावा इंडियन नेशनल लोक दल के जोगिंदर और जननायक जनता पार्टी के भूपिंदर मलिक ने भी अपनी किस्मत आजमाई। पिछले चुनाव की अगर बात करें तो श्रीकृष्ण हुड्डा ने 50,530 वोट पाकर ये जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications