आतिशी के आरोपों पर गौतम गंभीर का पलटवार, कहा- आरोप साबित हो गया तो मैं उम्मीदवारी छोड़ दूंगा

Recommended Video

    Gautam Gambhir का Atishi Marlena मामले में Arvind Kejriwal को Open Challenge | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आतिशी गुरुवार को भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ीं। आतिशी में प्रेस कॉन्फ्रेस में अपने प्रतिद्वंदी और बीजेपी के उम्मीदवार गौतम गंभीर पर संगीन आरोप लगाए हैं। आतिशी ने गौतम गंभीर पर अपमानित करने वाले पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया है। आतिशी के आरोप पर पलटवार करते हुए गौतम गंभीर ने सीधे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया है। गंभीर ने ट्वीट कर चैलेंज किया है कि, अगर साबित हो गया कि ये मैंने किया है तो मैं अपनी उम्मीदवारी वापस ले लूंगा, अगर नहीं तो क्या आप राजनीति छोड़ देंगे?

    गंभीर ने केजरीवाल को किया चैलेंज

    गंभीर ने केजरीवाल को किया चैलेंज

    आतिशी के आरोपों का गौतम गंभीर ने ट्विटर पर जवाब देते हुए सीधे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे डाली। गौतम गंभीर ने अपने ऊपर लगे आरोपों का एक के बाद एक तीन ट्वीट कर जवाब दिया है। एक महिला- और वह भी अपनी सहयोगी- के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने के आपके कृत्य से मुझे घृणा होती है केजरीवाल। ये सब बस चुनाव जीतने के लिए? आप गंदगी हैं मुख्यमंत्री जी और जरूरी है कि कोई आपकी ही झाड़ू उठाए और आपके गंदे दिमाग को साफ करे।

    अगर ये साबित हुआ तो मैं अपनी उम्मीदवारी तत्काल वापस ले लूंगा

    दूसरे ट्वीट में गौतम गंभीर ने लिखा कि, अरविंद केजरीवाल और आतिशी के लिए मेरी दूसरी चुनौती है, मैं घोषित करता हूं कि अगर ये साबित हुआ कि मैंने ये किया है तो मैं अपनी उम्मीदवारी तत्काल वापस ले लूंगा। अगर नहीं, तो क्या आप राजनीति छोड़ेंगे? तीसरे ट्वीट में अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए गंभीर ने कहा कि, मैं शर्मिंदा हूं कि अरविंद केजरीवाल जैसा शख़्स मेरा मुख्यमंत्री है। मीडिया से बात करते हुए गंभीर ने कहा कि, अगर इन्हें आज सबूत मिल गया तो मैं आज अपना नामांकन वापस ले लूंगा, अगर इन्हें 23 तक सबूत मिल जाए, तो मैं 23 को भी इस्तीफा दे दूंगा लेकिन अगर इन्हें 23 तक कोई सबूत नहीं मिला तो क्या अरविंद केजरीवाल 23 को हमेशा के लिए राजनीति से इस्तीफा देंगे?

    उनकी पार्टी ने दिखा दिया कि कितना नीचे गिर सकते हैं

    उनकी पार्टी ने दिखा दिया कि कितना नीचे गिर सकते हैं

    गौतम गंभीर ने कहा कि, मैं जाहिर तौर पर इनके खिलाफ मानहानी केस करूंगा, आप ऐसे ही किसी की छवि खराब नहीं कर सकते, अगर आपके पास कोई सबूत नहीं है। मैंने अपनी चुनावी कैंपेन में कभी किसी के खिलाफ नकारात्मक बयान नहीं दिया। बता दें कि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा कि मीडिया से बात करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है। मुझे दुख होता है कि देश में राजनीति इतनी नीचे गिर गई है। जब गंभीर ने राजनिति में शामिल हुए तो मैंने उनसे कहा कि अच्छे लोग राजनीति के लिए महत्वपूर्ण हैं। लेकिन वो और उनकी पार्टी ने दिखा दिया कि कितना नीचे गिर सकते हैं। मैं राजनीति में पैसे या नाम कमाने के लिए नहीं आयी हूं। आतिशी ये कहते हुए रो पड़ीं कि अगर गंभीर मुझ जैसी मजबूत महिला को हराने के लिए इतना नीचे जा सकते हैं, तो एक सांसद के रूप में वह महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+