मध्य प्रदेश: चुनाव हारते ही जेल पहुंचा बीजेपी का उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

भोपाल। सागर के बीजेपी सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे और सुरखी विधान सभा से चुनाव लड़े बीजेपी कैंडीडेट सुधीर यादव को SC/ST एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ चुनाव के दौरान एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। दरअसल मतदान के बाद सुधीर यादव ने राहतगढ़ के बेरखेड़ी सड़क में एक स्थानीय व्यक्ति के साथ मारपीट की गई थी, और उसे जाति सूचक गालियां दी थी।

 BJP candidate from Surkhi assembly Sudhir Yadav was sent to jail today under SC/ST Act

इस केस में सुधीर यादव कोर्ट में पेश हुए और सागर कोर्ट की स्पेशल बैंच डी के नागले की अदालत में धारा 39 के तहत ज़मानत याचिका लगाई थी। सुनवाई अगली तारीख तक के लिए टाल दी गयी और सुधीर यादव जेल भेज दिया गया है।

इस मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को तय की गई है। गौरतलब है कि सागर सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे और भाजपा प्रत्याशी रहे यादव के खिलाफ अजाक थाना पुलिस ने दीपेश अहिरवार से मारपीट करने को लेकर एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने जांच के बाद धारा 294,323,506, 34 व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामला मतदान के दिन का है। भाजपा प्रत्याशी यादव पर कांग्रेस को वोट देने पर बेरखेड़ी सड़क के दीपेश अहिरवार के साथ मारपीट का आरोप है। इस मामले में कांग्रेस नेता लगातार पुलिस अफसरों से मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+