Assembly Election: बीजेपी ने असम और पश्चिम बंगाल में उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी

नई दिल्ली: आगामी विधानसभा के मद्देनजर बीजेपी ने असम और पश्चिम बंगाल में अपने एक-एक और उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। बीजेपी की ओर से असम की डूम डूमा विधानसभा सीट पर रूपेश गौवाला को अपना चेहरा बनाया है। वहीं पश्चिम बंगाल की काशीपुर सीट से कमलाकांता हंसदा पर दाव खेला है। बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से आज शाम को दोनों नामों की घोषणा की गई है।

bjp candidate list

इससे पहले असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपने 70 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल पिछली बार की तरह की माजुली से और हेमंत बिस्वा शर्मा जालुकबरी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। अपनी पहली लिस्ट में भाजपा ने अपने 11 मौजूदा विधायकों को टिकट काटा था।

वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 57 उम्मीदवों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें नंदीग्रााम में सीएम ममता बनर्जी के सामने बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को उतारा है। इधर सत्तारूढ़ टीएमसी ने अपने 291 प्रत्याशियों की एक साथ लिस्ट जारी कर दी थी।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Mamata Banerjee को झटका, 5 MLA ने थामा कमल | Sarla Murmu | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा। 27 मार्च, 1, 3, 10, 17, 22, 26 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। यहां 294 विधानसभा सीटें है। वहीं असम में तीन चरणों में वोटिंग होगी। 27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल यहां 126 विधानसभा सीटें है। मतों की गिनती 2 मई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+