Election results 2019: इस नेता ने सबसे ज्यादा मार्जिन से जीता चुनाव लेकिन नहीं तोड़ पाए रिकॉर्ड

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है। गुजरात में बीजेपी ने एक बार फिर से क्लीन स्वीप किया है। बीजेपी ने सिर्फ प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गुजरात में सिर्फ क्लीन स्वीप किया है, बल्कि यहां से बीजेपी के उम्मीदवार ने सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। बीजेपी के इस उम्मीदवार का नाम सीआर पाटिल हैं और वो तीसरी बार इस सीट से चुनाव जीते हैं।

सीआर पाटिल ने 6.89 लाख वोटों से जीता चुनाव

सीआर पाटिल ने 6.89 लाख वोटों से जीता चुनाव

बीजेपी के नवसारी से उम्मीदवार सीआर पाटिल ने कांग्रेस के पटेल धर्मेंशभाई भीमभाई को 6 लाख 89 हजार 668 वोटों से हराया। सीआर पाटिल को 972739 वोट मिले जबकि धर्मेंश भीमभाई को 283071 वोट मिले। इस सीट पर तीसरे नंबर पर बीएसपी रही। बीएसपी की विनीता अनिरुद्ध को 9366 वोट मिले। वहीं नोटा को 9033 वोट मिले। इस सीट पर 1308018 लोगों ने वोट किया। नवसारी पश्चिम भारत में गुजरात के दक्षिण गुजरात क्षेत्र में स्थित लोकसभा सीट है। यहां की 2.28 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति और 13.08 फीसदी आबादी अनुसूचित जनजाति है। नवसारी में औसत साक्षरता स्तर 87.26 फीसदी है। इस सीट पर 23 अप्रैल, 2019 को तीसरे चरण में वोटिंग हुई थी।

2014 में भी मिली थी जीत

2014 में भी मिली थी जीत

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सीआर पाटिल ने नवसारी सीट पर 5,58,116 वोटों से जीत हासिल की थी। ये इस सीट पर हुए मतदान का 56.35 फीसदी था। बीजेपी को इस सीट पर 75.28 फीसदी वोट शेयर हासिल हुआ। 2014 में कुल 19 प्रतियोगी थे। साल 2009 में सीआरपाटिल ने इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार को 1,32,643 वोटों से हराया था। 2009 में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। साल 2014 में इस सीट पर 65.82 फीसदी और साल 2009 में 46.66 फीसदी वोटिंग हुई थी।

लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत

लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत

लोकसभा इतिहास की सबसे बड़ी जीत का मार्जिन 6.96 लाख वोटों का है। साल 2014 में महाराष्ट्र की बीड़ सीट पर हुए उपचुनाव में प्रीतम मुंडे ने ये रिकॉर्ड बनाया था। बीजेपी के दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे की आकस्मिक मौत के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए और उनकी छोटी बेटी प्रीतम ने रिकॉर्ड मार्जिन से ये चुनाव जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+