तेलंगाना में बीजेपी का बड़ा ऐलान, योगी अदित्यनाथ बोले- हैदराबाद और महबूब नगर का बदलेगा नाम

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपना चुनावी जनसभा के दौरान बड़ा ऐलान किया है। शनिवार को उन्होंने महबूबनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद दो शहरों का नाम बदलने का वादा किया है। योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी की ओर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो तेलंगाना के महबूबनगर बदल दिया जाएगा। वहीं आसिफाबाद जिले के कुमारम भीम ने हैदराबाद का भी नाम बदले जाने का वादा किया।

बीआरएस का नाम लिए बिना महबूबनगर रैली में योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि तेलंगाना विभिन्न माफियाओं की चपेट में है। यहां कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना के मौजूदा हालात की 2017 से पहले यूपी में समाजवादी शासनकाल से की। सीएम ने कहा कि जिस तरह आज तेलंगाना के हालात हैं वैसे ही 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में ऐसे ही माफिया थे और हर दो-तीन दिन में एक दंगा होता था।

Yogi in Telangana

कुथबुल्लापुर रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोड शो को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा ने पहले से तय कर रखा है कि हैदराबाद को भाग्यलक्ष्मी का केंद्र बिंदु बनाएंगे। जो लोग आज तेलंगाना में लैंड माफिया, सैंड माफिया और संगठित अपराध क्राइम माफिया के रूप में काम कर रहे हैं, एक ओर इनके अवैध साम्राज्य पर यूपी का बुल्डोजर चलेगा और दूसरी ओर युवाओं के आशीर्वाद से भाजपा यहां फिर से भगवा लहराने का काम करेगी।"

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महबूबनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते कहा कि एक फिर से महबूबनगर को पलामुरु के रूप में स्थापित किया जाएगा। बीजेपी यहां से माफियाराज को खत्म करेगी। सीएम ने दावा किया कि पिछले साढ़े छह साल में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "यूपी का बुलडोजर माफिया और अपराधियों के खिलाफ कैसे काम करता है, ये सबने देखा है।"

बीआरएस को निशाने पर लेते हुए सीएम ने कहा राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस से मिली हुई है। सीएम ने एआईएमआईएम को कांग्रेस- बीआरएस का कॉमन फ्रेंड बताया और कहा कि तेलंगाना में ये दल दोनों के साथ फेविकोल की तरह चिपका हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+