कौन हैं बीजेपी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत? वापस लौटाया लोकसभा चुनाव का टिकट, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे
पवन सिंह के बाद अब उपेंद्र सिंह रावत ने भी बीजेपी का टिकट वापस लौटा दिया है। उपेंद्र सिंह रावत उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सांसद हैं। उन्हें एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में बाराबंकी से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था।
बाराबंकी से उनके नाम का ऐलान होने के साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल होने लगा था। इसमें विदेशी युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे शख्स को कथित तौर पर उपेंद्र रावत बताया जाने लगा।

कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद रावत ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में सांसद के द्वारा FIR भी दर्ज करवा दी गई है। सांसद ने दावा किया है कि इस वीडियो को फर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से एडिट कर बनाया गया है।
बाराबंकी सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सफाई देते हुए लिखा, " मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है जो DeepFake AI तकनीक द्वारा जेनरेटेड है, जिसकी FIR मैंने दर्ज करा दी है, इसके संदर्भ में मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से निवेदन किया है कि इसकी जांच करवायी जाए। जबतक मैं निर्दोष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लडूंगा।"

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर जो कथित अश्लील वीडियो वायरल हुई हैं, उन वीडियो में तारीख भी प्रिंट हैं। एक 5 मिनट के वीडियो र 31 जनवरी 2022 की तारीख दिखाई दे रही है। वहीं, वीडियो का समय रात 8 बजे का है। वायरल हुआ दूसरा वीडियो भी मई 2022 का बताया जा रहा है। इसी के साथ कई और वीडियो भी वायरल हुए हैं।
वायरल वीडियो मामले में दिनेश सिंह रावत द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बाराबंकी कोतवाली में आईपीसी की धारा 419 और 501 तथा आईटी एक्ट की धारा 66डी, 67 और 43 के तहत अज्ञात शख्स के मामला दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
पवन सिंह ने भी लौटाया टिकट
बता दें कि इससे पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे किसी कारणवश चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications