BJP विधायक के फिर विवादित बोले, कहा- इस्लाम बनाम भगवान होगा 2019 का चुनाव

बलिया। उन्नाव रेप केस में बुरी तरह फंसे बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के बचाव में उतरे बैरिया के बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। विधायक सुरेंद्र सिंह के इस बयान के बाद भाजपा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। बीजेपी विधायक ने कहा कि, 2019 में लोकसभा चुनाव इस्लाम बनाम भगवान होने जा रहा है। गुरुवार को सुरेन्द्र सिंह ने बलिया में आयोजित भाजपा अनशन कार्यक्रम में अपने भाषण में यह बात कही। कल के विधायक के बयान के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस थमा दिया है।

'2019 का चुनाव इस्लाम बनाम भगवान होने जा रहा है'

'2019 का चुनाव इस्लाम बनाम भगवान होने जा रहा है'

बलिया के शहीद पार्क के पास बीजेपी सांसद भरत सिंह द्वारा आयोजित किए गए अनशन कार्यक्रम में विधायक सुरेन्द्र सिंह हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक के बाद एक विवादित बयान दिए। बीजेपी विधायक ने कहा, 'ये विपक्षी राष्ट्रविरोधी हैं। इनका आका, किसी का इस्लाम में बैठा है, किसी का इटली में बसता है। 2019 का चुनाव इस्लाम बनाम भगवान होने जा रहा है, इसलिए भारत के लोगों निर्णय कर लेना कि इस्लाम जीतेगा या भगवान जीतेगा।'

राहुल गांधी का अफेयर इटली में चल रहा है

राहुल गांधी का अफेयर इटली में चल रहा है

भाजपा विधायक यहीं रुके उन्होंने कहा कि, मोदी इंसान नहीं... भगवान हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि, राहुल गांधी राजनीति का जर्सी बछड़ा है उनका उनका अफेयर इटली में चल रहा है। इसके बाद वे मायावती पर भी जमकर बरसे। उन्होंने मायावती पर आरोप लगाया कि उनसे एक बार मिलने के 20 लाख रुपये लगते हैं।

तीन बच्चों की मां से कोई रेप करता है क्या?

तीन बच्चों की मां से कोई रेप करता है क्या?

आपको बता दें कि कल सुरेंद्र सिंह ने कहा था, 'तीन बच्चों की मां से कोई रेप करता है क्या? हम आप विवाहित हैं खुद बताइए।' विधायक सुरेंद्र सिंह यह भी कहा कि घटना के समय कुलदीप सिंह सेंगर वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न और दलित उत्पीड़न के नाम पर लग रहा है। हालांकि आज उन्होंने खुद इस बयान का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि, मेरे कहने का मतलब यह था कि कोई तीन बच्चे का पिता किसी महिला के साथ बलात्कार क्यों करेगा।

इसे भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस:विवादित बयान देने वाले BJP विधायक को महिला आयोग ने थमाया नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+