कर्नाटक चुनाव 2018: भाजपा ने जारी की 72 प्रत्याशियों की पहली सूची

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 72 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। बता दें कि कर्नाटक चुनाव में अब सिर्फ 1 महीने का ही वक्त बचा है। इससे पहले दोनों दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। दोनों दलों के नेता सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर हमलावर हैं। कर्नाटक में 12 मई को मतदान होगा और 15 मई को मतगणना होगी। वहां के चुनाव में ईवीएम मशीनों के साथ VVPAT भी लगी होगी।

कर्नाटक चुना: BJP ने जारी की 72 प्रत्याशियों की पहली सूची

यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि राज्य में 224 विधानसभा सीटे हैं। फिलहाल राज्य में कांग्रेस की सरकार है। यह चुनाव दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। एक ओर जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार दौरे कर रहे हैं वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कई सभाएं कर रहे हैं। बता दें कि राज्य में क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे छोटी विधानसभा दसाराहल्ली जो मात्र 8.91 वर्ग किलोमीटर में सिमटी है। वहीं सबसे बड़ी विधानसभा हलयाल है जो 2782 वर्ग किलोमीटर तक फैली है।

मतदाताओं की कुल संख्‍या की दृष्टि से राज्य में सबसे छोटी विधानसभा श्रृंगेरी है जहां मात्र 1,60,199 मतदाता हैं वहीं सबसे बड़ी विधानसभा बेंगलुरू दक्षिण है जहां 5,58,670 मतदाता हैं। राज्य की कुल जनसंख्या 34,82,7715 (पुरुष) 34,06,7399 (महिला) है। जिसका कुल 68,89,1616 है। इसमें से 25205825 पुरुष मतदाता हैं वहीं 24,47,1980 महिला मतदाता हैं। राज्य में कुल मतदान करने वालों की संख्या 49,68,23357 जिसमें 4552 अन्य भी शामिल हैं। कुल मतदाताओं में से 49509417 को वोटर कार्ड जारी किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+