भाजपा ने गोवा चुनाव के लिए जारी की 29 उम्मीदवारों की सूचि
भाजपा ने गोवा चुनाव के मद्देनजर जारी की 29 उम्मीदवारों की सूचि, गोवा में मौजूदा 19 विधायकों को पार्टी ने दिया टिकट, गोवा में कुल 40 विधानसभा सीट हैं।
नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनावों के ऐलान के साथ ही भाजपा ने गोवा और पंजाब में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। गोवा और पंजाब में चार फरवरी को मतदान होना है, इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने की है।

गोवा में भाजपा ने कुल 29 उम्मीदवारों की घोषणा की है, यहां 40 विधानसभा सीटें है, जिनमें से अधिकतर सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी जबकि कुछ सीटों पर वह अपने सहयोगी दलों के साथ साझा करेगी। इस लिस्ट में मौजूदा मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर और उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डीसूजा भी हैं, जबकि 19 मौजूदा विधायकों को भाजपा ने टिकट दिया है। जबकि आठ कैबिनेट मंत्रियों को भी एक बार फिर से टिकट दिया गया है। गोवा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रामराव वाघ को भी उत्तरी गोवा से टिकट दिया गया है, वह सेंड आंद्रे सीट से चुनाव लड़ेंगे, मौजूदा समय में इस सीट पर डिप्टी स्पीकर विष्णु वाघ विधायक हैं जो बीमार चल रहे हैं, उनकी जगह पर उनके भाई को टिकट दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- पंजाब चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट
वहीं स्पीकर अनंत शेट और कृषि मंत्री रमेश तावड़कर को भी एक बार फिर से टिकट मिला है। गोवा में चुनाव से पहले भाजपा के सहयोगी दल एमजीपी ने साथ छोड़ दिया और विरोधी पार्टी गोवा सुरक्षा मंच के साथ गठबंधन कर लिया है, माना जा रहा है कि यह गठबंधन भी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications