फूलपुर-गोरखपुर समेत 4 सीटों पर भाजपा ने किया लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों का ऐलान

Recommended Video

    BJP announces candidate for Bihar and Uttar Pradesh By polls । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा के उपचुनाव में सभी सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। सबसे ज्यादा पशोपेश उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर था, जहां से राज्य के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने बिहार की भी दो सीटों के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट से कौशलेंद्र सिंह पटेल और गोरखपुर से उपेंद्र शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बिहार के अररिया से प्रदीप सिंह और भबुआ से रिंकी पांडे को टिकट दिया है। बता दें कि फूलपुर से समाजवादी पार्टी ने नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल को फूलपुर लोकसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। बता दें कि गोरखपुर और फूलपुर की दोनों सीटों के लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।

    फूलपुर-गोरखपुर समेत 4 सीटों पर भाजपा ने किया लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों का ऐलान

    कहा यह भी जा रहा है कि अगर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस एक साथ लड़े तो भारतीय जनता पार्टी के लिए राह मुश्किल हो सकती है। हालांकि दूसरा पक्ष यह भी है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में तीनों दलों का वोट मिला लें तो गोरखपुर में आदित्यनाथ और फूलपुर में केशव के वोट से बहुत पीछे है। इसके साथ ही बीते साल मार्च 2017 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के गठबंधन और बसपा को मिले वोट का कुल भाजपा से आग रहा है। फिर भी मौजूदा राजनीतिक हालात को देखें तो विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इन संसदीय सीटों के उपचुनाव में गठबंधन को वोट मिलना मुश्किल दिख रहा है।

    फूलपुर-गोरखपुर समेत 4 सीटों पर भाजपा ने किया लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों का ऐलान

    इलाहाबाद के फूलपुर से कांग्रेस ने मनीष मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। मौजूदा समय में मनीष मिश्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। लंबे समय से इन्होंने युवक कांग्रेस के लिए भी काम किया है और अब पार्टी ने इन पर भरोसा जताते हुए फूलपुर लोकसभा के उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। गोरखपुर से सुरहिता चटर्जी कांग्रेस की प्रत्याशी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+