Karnataka MLC Elections: कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, 13 जून को मतदान

Karnataka MLC Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग के बाद अब भाजपा ने कर्नाटक में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए कमर कस ली है। बीजेपी ने द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव के 11 सीटों के लिए तीन उम्मीदवारों की सूची की जारी कर दी है।

कर्नाटक में एमएलसी चुनाव के तहत 13 जून को मतदान होंगे। पार्टी ने पूर्व मंत्री सी टी रवि, मौजूदा एमएलसी एन रविकुमार और पार्टी नेता डॉ. एम जी मुले को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Karnataka MLC Elections

मालूम हो कि ये सीटें 17 जून को मौजूदा सदस्यों के रिटायर होने के बाद खाली हो रही है। ऐसे में भाजपा ने अपने तीन उम्मीदवार घोषित कर दिए, जबकि जेडीएस सोमवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकता है।

इसके अलावा कांग्रेस ने अभी तक सात सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार रविवार शाम तक कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकता है।

बता दें कि विधानसभा में विधायकों की मौजूदा संख्या के आधार पर कांग्रेस सात उम्मीदवार उतार सकती है, जबकि भाजपा-जेडीएस गठबंधन चार उम्मीदवार उतार सकता है।

गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस के पास 133 विधायक हैं, भाजपा के पास 66 और जेडीएस के पास 19 विधायक हैं। कांग्रेस का दावा है कि उसे दो निर्दलीय समेत चार अन्य विधायकों का समर्थन हासिल है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि उम्मीदवारों की सूची आज शाम तक जारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया का नाम तय हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+