ओडिशा : बीजेपी और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र
भुवनेश्वर: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणापत्र जारी किया। बीजेपी ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मंद्र प्रधान और हाल में बीजेपी ज्वॉइन करने वाले बैजयंत पांडा मौजूद थे। अमित शाह आज ओडिशा में रैलियों को भी संबोधित करेंगे।

वहीं दूसरी और कांग्रेस ने भी ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। भुवनेश्वर में पार्टी कार्यालय ने ओडिशा के लिए घोषणापत्र जारी किया। इससे पहले कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए भी अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है। इसमें NYAY स्कीम के तहत 5 करोड़ गरीब परिवारों को 72000 सालाना देने का वादा किया गया है। जिसे पार्टी ने वचनपत्र नाम दिया है।
ओडिशा में 147 विधानसभा सीटें हैं। यहां मुकाबला बीजू जनता दल, कांग्रेस और बीजेपी है। बीजू जनता दल का करीब दो दशकों से शासन रहा है। बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक इस समय सूबे के सीएम हैं। वो अब तक चार बार राज्य की बागडोर संभाल चुके है। साल 2014 के चुनाव में उनकी पार्टी ने बहुमत से सत्ता में वापसी की थी। इस समय बीजेडी के पास 117, बीजेपी के पास 10 और कांग्रेस के पास 16 सीटें हैं। ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों पर 11 से 29 अप्रैल तक चार चरणों में वोटिंग होगी। यहां लोकसभा की 21 सीटें हैं। 23 मई को वोटों की लकसभा चुनाव के साथ-साथ वोटों की गिनती होगी। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजू जनता दल ने ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजरें इस बार ओडिशा पर हैं। वहीं ओडिशा विधानसभा चुनाव के अलावा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications