शुरुआती रुझान में भाजपा गठबंधन की बंपर शुरुआत
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मतगणना के पहले चरण में बंपर ओपनिंग करती हुई नजर आ रही है।
शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है।

वहीं महागठबंधन 26 सीटों पर बढ़त बनायी है। बिहार चुनाव परिणाम को लेकर सभी सियासी दलों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। मतगणना शुरु होने से पहले ही समर्थक लालू के घर मिठाइयां लेकर पहुंच गये हैं।
शुरुआती रुझानों को देखकर भाजपा नेता शाहवनाज का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर बहुमत लायेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार भाजपा को विकास की राह पर लेकर जायेगी।
वहीं जिस तरह से शुरुआती रुझान में भाजपा गठबंधन आगे दिख रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार किस तरफ करवट लेने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications