भाजपा ने बीजेडी पर राम नाम की लहर पर वोट की राजनीति का लगाया आरोप

जिस तरह से अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम हुआ और देशभर में इस कार्यक्रम के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिला उसके बाद बीजू जनता दल भी राम लला की लहर को भुनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि भगवान जगन्नाथ के नाम पर वोट मांगने में विफल रहने के बाद अब बीजेडी सॉफ्ट हिंदुत्व का कार्ड खेल रही है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि नवीन पटनायक ने हेरिटेज कोरिडोर परियोजना का उद्घाटन किया और वहां उपस्थित भी रहे थे लेकिन इसके बाद भी वह पुरी के श्री मंदिर नहीं गए। लेकिन अब वह जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए हैं।

ओडिशा भाजपा उपाध्यक्ष गोलक महापात्र ने कहा कि जब प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर छुट्टी देने और शराब की दुकानों को बंद करने की अपील की गई थी तो नवीन पटनायक सरकार ने इसको तवज्जो नहीं दी। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देशभर में लोगों का उत्साह देखा तो मजबूरन उन्होंने आधे दिन की छुट्टी को घोषित किया। बीजेडी वोट की भूखी है और उसने इसके लिए भगवान जगन्नाथ का भी इस्तेमाल किया, लेकिन जब इसके नाम पर भी वो वोट हासिल करने में विफल रही तो अब ये लोग भगवान राम के नाम का इस्तेमाल करके वोट मांगने की कोशिश कर रहे हैं।

bjp

भाजपा के इन आरोपों का जवाब देते हुए बीजेडी विधायक नर्सिंह साहू ने कहा कि ओडिशा में भगवान जगन्नाथ और भगवान राम एक ही हैं। मुख्यमंत्री के परिक्रमा परियोजना के उद्घाटन का इसर लोगों को दिख रहा है। लेकिन भाजपा जिस तरह से इस मुद्दे का राजनीतिकरण करके इसका लाभ लेने की कोशिश कर रही है वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई शीर्ष नेता प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में नहीं गए, लेकिन बीजेडी के मंत्री निरंजन पुजारी और सांसद अच्युता सामंत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। खुद मुख्यमंत्री ने भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को टीवी पर लाइव देखा था, इशका वीडियो भी जारी किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+