यूपी में जीत का मंत्र अन्य राज्यों में भाजपा के लिए होगा अहम

यूपी में भाजपा की जीत का लाभ पार्टी अन्य राज्यों में लेने की तैयारी में, अन्य राज्यों के लिए जीत के मंत्र की बुकलेट हो रही है तैयार।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से भाजपा को बंपर जीत हासिल हुई है, पार्टी उसका लाभ आने वाले अन्य राज्यों के चुनाव में उठाने की तैयारी कर रही है। यूपी में पार्टी अपनी जीत के इस मंत्र को गुजरात, हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव में आजमाएगी।

ओडिशा पर भी पार्टी की नजर

ओडिशा पर भी पार्टी की नजर

ओडिशा में 2019 में चुनाव होने हैं और पार्टी पहले ही इस बात का फैसला ले चुकी है कि वह अगले साल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ओडिशा में करेगी, जिसके पार्टी के ओडिशा में विस्तार की योजना के तौर पर देखा जा रहा है। जिस तरह से भाजपा ने आसम व मणिपुर में जीत हासिल की है उसके बाद पार्टी के हौसले बुलंद है और वह अब ओडिशा तक अपने पैर फैलाने की कोशिश कर रही है।

बुकलेट में होगा जीत का मंत्र

बुकलेट में होगा जीत का मंत्र

भाजपा जो बुकलेट जारी करने जा रही है जिसमें इस बात को दर्शाया जाएगा कि क्या करें और क्या नहीं करें, इस बुकलेट में पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्टेट यूनिट के लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा। जिसकी मदद से पार्टी को इन चुनावों में लाभ हो सकता है। बूथ में मुख्य रूप से पांच बातों पर जोर दिया जाएगा, बूथ मैनेजमेंट, प्रचार, सोशल मीडिया का इस्तेमाल, लोगों के साथ मेलजोल, लोगों की राय लेना।

यूपी में थी बड़ी चुनौती

यूपी में थी बड़ी चुनौती

पार्टी के वरिष्ठ नेता का कहना है कि हमारे लिए बड़ी चुनौती है कि 2014 में पार्टी को जो जनमत हासिल हुआ उसे आगे बनाए रखना, हमारे लिए यह आसान काम नहीं है क्योंकि हमने सपा और बसपा की जातिगत राजनीति पर हमला बोला है। हमारे सामने ना सिर्फ जातीय समीकरण से निपटना चुनौती था बल्कि दलित और ओबीसी के साथ सवर्ण जातियों का समर्थन हमें हासिल करना था। यही नहीं यूपी में हमें इन सबके साथ कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर भी हमला बोलना था, एक साथ यह सब करना पार्टी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था।

तमाम अभियान शुरु किए गए

तमाम अभियान शुरु किए गए

2017 में भाजपा की जीत का राज उसका संसाधनों का बेहतर प्रयोग था, पार्टी ने चुनावों में जबरदस्त तरीके से संसाधनों का प्रयोग किया, जिसमें बूथ स्तर से लेकर उपरी लेवल तर पार्टी ने अमित शाह की अगुवाई में सिलसेवार रणनीति बनाई, पहले ही दिन से पार्टी ने इन बातों पर ध्यान दिया जिसका उसे इन चुनावों में लाभ मिला। इस दौरान पार्टी ने लोगों से जुड़ने के लिए अलाव सभा, परिवर्तन चौपाल, कमल मेला आदि का आयोजन किया जिसका पार्टी को लाभ हुआ।

केंद्र सरकार की योजनाओं का भी होगा जिक्र

केंद्र सरकार की योजनाओं का भी होगा जिक्र

भाजपा नेता विजय बहादुर पाठक का कहना है कि हम अपने चुनाव अभियान के मॉडल को एक बुकलेट के जरिए अपने साथियों को दे रहे हैं जिससे कि उन्हें आने वाले चुनाव में इसका लाभ मिल सके। इस बुकलेट में केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजनाओं जनधन योजना, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर्बल शौचालय का निर्माण के बारे में भी लिखा जाएगा। यूपी भाजपा के प्रवक्ता मनीष शुक्ला का कहना है कि इस बुकलेट में भाजपा के वॉर रूम के बारे में भी बताया जाएगा।

मतदाताओं का डेटाबेस अहम साबित हुआ

मतदाताओं का डेटाबेस अहम साबित हुआ

मनीष शुक्ला ने बताया कि हमने 14 करोड़ मतदाताओं का एक डेटाबेस तैयार किया था, इसे पुरुष, स्त्री, जाति, आर्थिक स्थिति के आधार पर बनाया गया था जिससे की हमें मतदाताओं के बारे में बेहतर जानकारी हासिल हो सके। इसके अलावा हमने 11.52 लाख बूथ स्तर कार्यकर्ताओं को हमने उस क्षेत्र में भी भेजने की कोशिश की जहां कोई नहीं जाता था। हमने प्रदेशभर में सदस्यता अभियान शुरु किया, जिसमें परिवर्तन यात्रा ने काफी अहम भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+