सनातन पर 'हेट स्पीच' को लेकर उदयनिधि के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा, ADGP से मिला प्रतिनिधि मंडल
सनातन धर्म को लेकर डीएमके नेताओं कि टिप्पणी के मामले में बीजेपी ने कार्रवाई की मांग है। पार्टी की एक प्रतिनिधि मंडल अपनी मांगों के साथ मंगलवार एडीजीपी कार्यालय पहुंचा।
डीएमके नेताओं उदयनिधि स्टालिन और ए राजा ने हाल की दिनों में सनातन धर्म के खिलाफ कई टिप्पणियां की हैं। जिसको लेकर बवाल खड़ा हो गया है। मंगलवार को तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने एक डिबेट का वीडियो शेयर किया, जिसमें ए राजा सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक बयान देते हुए सुना गया। वहीं दूसरी ओर बीजेपी एक प्रतिनिधि मंडल एडीपी से मिला, जिसने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ सनातन धर्म पर टिप्पणी के लिए कार्रवाई करने की मांग की।
सनातन को लेकर दिए बयान उदयनिधि स्टालिन पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी इस मुद्दे पर बोलना जारी रखेंगे। स्टालि ने दावा किया कि तमिलनाडु में पिछले 100 सालों में सनातन धर्म के खिलाफ आवाजें उठती रही हैं और हम अगले 200 साल तक इसे जारी रखेंगे। उदयनिधि ने कहा कि सनातन धर्म पर दिया गया उनका बयान नया नहीं है। उनसे पहले बीआर आंबेडकर, पेरियार और एम करुणानिधि ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई है।

वहीं मंगलवार को एडीजीपी ने मिले बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ उनकी 'सनातन धर्म' टिप्पणी पर शिकायत दर्ज कराई है। एडीपी को दल ने अवगत कराया के उदयनिधि के खिलाफ पूर्व में की गई शिकायतों को संज्ञान में नहीं लिया गया।
एडीजीपी कार्यालय पहुंचे बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने कहा, " डीएमके मंत्री ने नफरत भरा भाषण दिया। इसको लेकर पूर्व में की गई शिकायतों पर विचार नहीं किया गया। यही कारण है कि हम यहां एकत्र हुए हैं और अपने भाजपा नेता अन्नामलाई के निर्देश पर एक ज्ञापन प्रस्तुत किया है। एडीजीपी अरुण ने ज्ञापन प्राप्त किया और उन्होंने आश्वासन दिया है कि कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'
वहीं डीएमके नेता ए राजा सनातन धर्म को लेकर फिर बयान दे रहे हैं। डिबेट के रिकॉर्ड किए गए वीडियो में ए राजा को सनातन के खिलाफ बोलते हुए सुना जा सकता है। डिबेट में ए राजा ने कहा, "भारत ही जातियों के नाम पर वैश्विक समस्या का कारण है, लोगों को जाति के आधार पर बांटा जा रहा है। दूसरे देशों में रहने वाले भारतीय भी जाति के नाम पर हिंदू धर्म का प्रचार कर रहे हैं। इसलिए हिंदू धर्म न केवल भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है, बल्कि अब यह पूरी दुनिया के लिए खतरा बन गया है।" यै वीडिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications