Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वीडियो: राहुल गांधी पर बीजेपी ने लगाया 'वंदे मातरम' का अपमान करने का आरोप

बेंगलुरु: कर्नाटक चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रचार में दमखम से जुटे हैं, तो वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी लगातार चल रहा है। बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान करने का आरोप लगाया है। बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने एक ट्वीट किया है, वेल डन राहुल गांधी।

BJP accuses Rahul Gandhi of insulting national song Vande Mataram in karnataka

मालवीय ने आरोप लगाया कि जब राष्ट्रगीत गाया जा रहा था, राहुल गांधी वहां से जाते हुए दिखाई दिए हैं। इस आरोप को खारिज करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता बृजेश कलप्पा ने कहा कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था। वीडियो में राहुल गाँधी आयोजकों से जल्दी इसे जल्द ख़त्म करने का इशारा करते प्रतीत हो रहे हैं।

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ट्वीट किया, 'एक पब्लिक रैली के दौरान राहुल गांधी ने वंदे मातरम को एक लाइन में समाप्त करने के लिए कहा। इसीलिए हम उन्हें शहजादा कहते हैं। उनका ये भाव डराने वाला है, वह इस देश को परिवार की संपदा समझते हैं। क्या अपनी इच्छा से वह राष्ट्रगीत को भी संशोधित कर सकते हैं?'

अब कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि बीजेपी फेक वीडियो फैला रही है। वहीं संबित पात्रा ने कहा कि ये एक टीवी चैनल का वीडियो है और इसका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+