BJP का इल्जाम- प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा को लगाया गया आउट ऑफ टर्न वैक्सीन, एक्ट्रेस ने कही ये बात
मुंबई, 30 मई। प्रियंका चोपड़ा की बहन और तमिल फिल्मों की एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा पर आरोप लगा है कि उन्होंने मुंबई के ठाणे में स्थित एक हेल्थकेयर सेंटर का फेक आईडी कार्ड बनवाकर कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। इसे लेकर अब बीजेपी का बयान आया है। बीजेपी ने इल्जाम लगाया है कि मीरा चोपड़ा को एक निजी फर्म द्वारा संचालित एक नागरिक स्वास्थ्य केंद्र में आउट ऑफ टर्न, एंटी कोविड -19 वैक्सीन लगाई गई। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि मीरा चोपड़ा को निजी फर्म ने सुपरवाइजर के रूप में उनकी पहचान करने वाला एक फोटो पहचान पत्र दिया गया था।

इसके आधार पर उन्होंने 'फ्रंटलाइन वर्कर' की प्रायोरिटी कैटेगरी के तहत टीएमसी के पार्किंग प्लाजा केंद्र में वैक्शीनेशन लगवाने में मदद मिली। इन आरोपों के बाद ठाणे नगर निगम ने जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि ये मामला तब सामने आया जब मीरा ने वैक्सीन लगवाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर डाला। फोटो वायरल होने के बाद जब मीरा ने इस फोटो को हटा दिया। बीजेपी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में इस तरह से वैक्सीन कर धांधली की जा रही है। इसके बाद बीजेपी ने इस मामले की जांच कर प्रशासन से यह मांग की कि वह साफ करें कि आखिरकार कब मीरा चोपड़ा ने ठाणे महानगर पालिका के कोविड सेंटर में सुपरवाइजर का का काम किया है।
जब इस मामले पर विवाद बढ़ा तो मीरा ने बयान जारी किया। मीरा ने इस मामले को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि उन्होंने बस वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन में लोगों से मदद मांगी थी और एक महीने तक कोशिश के बाद उनका एक सेंटर में रजिस्ट्रेशन हुआ था। मीरा ने कहा कि जो आईडी वायरल हो रही है वो मेरी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications