बीजेपी के 40वें स्थापना दिवस पर अमित शाह ने दी बधाई, जेपी नड्डा बोले आज एक समय का भोजन त्यागें कार्यकर्ता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सोमवार को अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है। देश में कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं के लिए खास दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने एक संदेश जारी कर कहा, 'भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर मैं सभी कार्यकर्ताओं से कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों की मदद करने और हमारे स्वास्थ्य के लिए 24*7 काम करने वालों का उत्साहवर्धन व आभार प्रकट करने का अनुरोध करता हूं।'

Recommended Video

    Coronavirus: BJP Foundation Day पर बोले JP Nadda, एक समय का भोजन त्याग दें Workers | वनइंडिया हिंदी
    bjp, bjp foundation day, bhartiya janata party, jp nadda, narendra modi, pm modi, amit shah, coronavirus, covid-19, lockdown, bjp workeres, बीजेपी, भाजपा, भारतीय जनता पार्टी, अमित शाह, जेपी नड्डा, कोरोना वायरस, कोविड-19, लॉकडाउन, भाजपा कार्यकर्ता, नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी, अमित शाह

    उन्होंने कहा, 'राष्ट्रसेवा, अंत्योदय के विचार से प्रेरित एवं जनसेवा को समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। बहुत उतार चढ़ाव पार्टी ने देखे और मोदी जी के नेतृत्व में हम लोगों ने उत्कर्ष की अनुभूति की। उनके नेतृत्व में पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उनका मंत्र गरीब कल्याण, उनकी सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। इस तरीके से पार्टी आगे बढ़ी है।'

    एक समय का भोजन त्यागेंगे

    जेपी नड्डा ने कहा, 'बीजेपी कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर आज के दिन एक समय का भोजन हम त्यागेंगे और लॉकडाउन के बीच कष्ट झेल रहे लोगों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त करेंगे, #FeedtheNeedy में खाद्य सामग्री के लिए 5 पैकेट तो प्रतिदिन भेजते ही हैं, लेकिन अपना जो त्याग किया 1 पैकेट और बढ़ाएंगे, जरूरतमंदों को देंगे। भाजपा के 40वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी कार्यकर्ता 40 लोगों से संपर्क करके पीएम-केयर्स कोष में 100 रुपये दान करवाने का काम भी करेंगे। वैश्विक कोरोना संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश एवं दुनिया का प्रतिनिधित्व किया है, उसकी हर जगह सराहना हो रही है। कोरोना को देश से निकालने के लिए प्रधानमंत्री कृत संकल्पित हैं।'

    वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों से भाजपा ने सदैव राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भाजपा भारत की गौरवशाली संस्कृति के अनुरूप देश के पुनर्निर्माण और गरीब कल्याण की कल्पना को साकार कर रही है। हमें गर्व है कि आज इस विषम परिस्थिति में भाजपा का हर कार्यकर्ता कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई में मोदीजी के हाथ मजबूत कर रहा है।'

    जेपी नड्डा के दिशा-निर्देशों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भाजपा का 40वां स्थापना दिवस ऐसे समय में आया है, जब देश कोविड-19 से लड़ रहा है। मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के दिशा-निर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जरूरतमंदों की मदद करें। एकजुट होकर भारत को कोविड-19 से मुक्त करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+