विधानसभा चुनाव से पहले जन संपर्क पदयात्रा में उजागर हो रही BJD की अंतर कलह, जानें पूरा मामला

ओडिशा की सत्‍तारुढ़ बीजू जनता दल हर साल जन संपर्क यात्रा करती है लेकिन 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये यात्रा और अहम हो गई है। कुछ दिनों पहले प्रदेश भर में बीजद द्वारा शुरू की गई इस जन संपर्क यात्रा के दौरान ना केवल जमीनी स्‍तर पर पार्टी की अंतगर कलह को उजागर किया है बल्कि कई आगामी चुनाव के लिए टिकट के लिए कई नए इच्‍छुक चेहरे सामने ला दिए हैं।

BJDs Padayatra

पदयात्रा के दौरान सामने आए इस नए चलन ने राजनीतिक पर्यवेक्षकों को अचंभित कर दिया है। इतना ही नहीं इस पदयात्रा के दौरान कई स्‍थानों पर बीजद के वर्तमान विधायक के स्‍थान पर विधानसभा सीटों के लिए नए उम्‍मीदवारों का ऐलान किया गया। बस्‍ता में भी कुछ ऐसा ही हुआ जहां पर पर्यटन राज्‍य मंत्री अश्निनी कुमार पात्रा की मौजूदगी में घोषणा की गई कि बस्‍ता विधानसभा सीट से बीजद द्वारा नया उम्‍मीदवार आगामी चुनाव में उतारा जाएगा।

इतना ही नहीं पर्यटन मंत्री ने मंच पर मौजूदा उम्‍मीदवार की भी घोषणा कर दी जब पदयात्रा के दौरान हुई उस बैठक में बीजद के मौजूदा विधायक भी मौजूद थे।

हैरान करने वाली तो ये बात सभा में मीडिया को बताया गया कि मौजूदा विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में अच्‍छा काम कर रहे हैं और उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक के आवास पर मुलाकात भी की है जिससे साफ है कि आगामी चुनाव में उनका टिकट बरकरार रहेगा।

वहीं दूसरी ओर जन संपर्क यात्रा के दौरान नए उम्‍मीदवारों की घोषणा ने पार्टी के अंदर चल रही अंतर कलह को उजागर कर दिया है।

ऐसा केवल बस्‍ता विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं अन्‍य कई क्षेत्रों में देखने को मिला जहां पर नए उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। बीजद ने नेताओं को इससे आश्‍चर्य हो रहा है क्‍योंकि बीजद की जन संपर्क पदयात्रा नए उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा का मंच बन गया है। ऐसे में आगामी चुनाव में टिकटों के बंटवारे के समय बीजद के अंदर जमकर वॉर छिड़ने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+