BJD ने धमेंद्र प्रधान पर साधा निशाना, ढेंकनाल-अंगुल में उनके योगदान पर सवाल उठाते हुए कहा आपने कुछ नहीं किया

BJD ने धमेंद्र प्रधान पर साधा निशाना, बोले- ढेंकनाल-अंगुल में उनके योगदान पर सवाल उठाते हुए कहा आपने कुछ नहीं किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीजद के बीच वाकयुद्ध और बढ़ चुका है। दोनों के बीच ये विवाद तब और बढ़ गया जब सोमवार को धमेंद्र प्रधान ने पिछले नौ वर्षों में ढेंकनाल और अंगुल जिलों के विकास में उनके योगदान पर सवाल उठाया।

dharmendra-pradhan

धमेंद्र प्रधान के इस बयान के बाद उन पर तीखा हमला करते हुए ढेंकनाल से बीजद सांसद महेश साहू ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री की मध्य प्रदेश और बिहार के लिए प्रतिबद्धता है, जहां से वह राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। मंत्री इन दोनों राज्यों की मदद कर रहे हैं, लेकिन ढेंकनाल-अंगुल के लिए कुछ नहीं किया है।

इसके साथ ही बीजद सांसद ने कहा कि आप राज्य में राजनीति करने तभी आते हैं जब चुनाव आते हैं। ढेंकनाल से बीजद सांसद महेश साहू ने प्रधान पर ये आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद ढेंकनाल और अंगुल को किसी भी तरह से फायदा नहीं हुआ है। उन्‍होंने कहा कटक और संबलपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग मौत का जाल बन गया है।

इसके साथ ही सांसद साहू ने सवाल किया कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंगुल और ढेंकनाल से गुजरना एक यातना बन गया है, लेकिन आपने पिछले नौ वर्षों के दौरान इसके विकास के लिए क्या किया है।

साहू ने अंगुल और ढेंकनाल दोनों जिलों में रेलवे क्षेत्र में कोई विकास नहीं होने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि तालचेर रेलवे स्टेशन माल ढुलाई स्टेशन बना हुआ है. बीजद सांसद ने दावा किया कि रेलवे को इन दोनों जिलों से सबसे अधिक राजस्व मिलता है, लेकिन मंत्री कुछ भी करने में विफल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+