कांग्रेस को बड़ा झटका, महागठबंधन का हिस्सा नहीं होगी बीजू जनता दल
Recommended Video

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बीजू जनता दल महागठबंधन में शामिल हो सकती है। लेकिन बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने साफ तौर पर कह दिया है कि उनकी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। पटनायक के इस रुख को महागठबंधन के लिए बड़े झटके के तौर में देखा जा रहा है।

ओडिशा के सीएम पटनायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, बीजेडी महागठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों से हमारा पार्टी बराबर दूरी बनाकर चलेगी। पहले ऐसी खबरें चल रही थीं कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी महागठबंधन का हिस्सा हो सकती है, मगर नवीन पटनायक ने विपक्ष की कवायद को झटका दे दिया है। हालांकि, मंगलवार को पटनायक ने कहा था कि विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल होने के फैसले पर उनकी पार्टी कुछ वक्त और चाहिए।
माना जा रहा था कि ओडिशा में नवीन पटनायक महागठबंधन में शामिल होकर कांग्रेस का साथ दे सकते हैं लेकिन उनकी इस बयान के बाद साफ हो गया है कि, ओडिशा में बीजेपी और कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेडी से होगा। नवीन पटनायक वर्ष 2000 से ओडिशा के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हैं। 2014 में उनकी पार्टी को राज्य की 21 में से 20 लोकसभा और विधानसभा की 147 में से 117 सीटों पर विजय हासिल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications