BJD ने अपराजिता सारंगी पर बोला हमला, सांसद के रूप में उनके प्रदर्शन पर उठाए सवाल
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता अपराजिता सारंगी के पिछले चार वर्षों में भुवनेश्वर सांसद के रूप में उनके प्रदर्शन को लेकर बीजेडी ने सवाल उठाए हैं। बीजेडी की प्रवक्ता ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भुवनेश्वर सांसद के पिछले चार साल के कार्यकाल में उन्होंने राजधानी के लिए कुछ भी नहीं किया है।

एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेडी की प्रवक्ता श्रीमयी मिश्रा ने कहा भुवनेश्वर पर पलटवार करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान सारंगी शहर में लोगों की एक भी समस्या का समाधान करने में विफल रहे हैं।
बीजेडी प्रवक्ता ने कहा कि भुवनेश्वर में इस्कॉन मंदिर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले कई वर्षों से भीषण जलजमाव का सामना कर रहा है।
वहीं बारिश के दौरान सड़क जलमग्न हो जाने से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी तरह, पिछले चार वर्षों से भुवनेश्वर से खुर्दा तक एनएच का काम चल रहा है, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
श्रीमयी मिश्रा ने खुलासा किया कि जनला और पतरापाड़ा से राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़कें आधी-अधूरी बनी हुई हैं और ओवरब्रिज अधूरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications