आसाराम की गजब बीमारी, दर्द सिर में मगर तकलीफ प्रसव वेदना जैसी

जोधपुर। आसाराम या फिर झांसाराम? जी हां मौजूदा समय में आसाराम बापू जो हरकतें कर रहे हैं उससे उनका झांसा साफ दिखाई दे रहा है। जेल में महिला वैद्य पाने के लिये आसाराम हर संभव कोशिश कर रहे हैं। आसाराम ने अदालत के सामने एक अजीबो-गरीब बीमारी का जिक्र किया है जो कानून और विज्ञान के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इतना ही नहीं डाक्‍टर भी भ्रम की स्थिति में हैं।

दर्द सिर में, लेकिन तकलीफ ऐसा जैसे बच्‍चे को जन्‍म देने से पहले मां को होती है। जी हां ये सुनने में जितना अजीब है आसाराम की बीमारी भी उतनी ही रहस्‍यमयी। बीमारी भी ऐसी जो ना तो ठीक हो रही है और ना ही खुलकर सामने आ रही है। आसाराम के तीमारदारों का दावा है कि इस बीमारी से सिर में ही प्रसव वेदना का अहसास होने लगता है।

Asaram Bapu
आसाराम खुद कहते हैं कि कहते हैं कि उन्हें त्रिनाड़ी शूल बीमारी है, जबकि डॉक्टर कहते हैं कि वो दुरुस्त हैं। बल्कि ना सिर्फ दुरुस्त हैं, ऐसी बीमारी तो होती नहीं। बाबा को बीमार बताने की कोशिश में लगे उनके भक्‍त जो कुछ कहते हैं वो सुनकर तो अच्‍छे से अच्‍छा भी चकरा जाये। दूसरों की तो बात छोडि़ए खुद आसाराम की महिला डॉक्‍टर नीता ने बाबा की तकलीफ बयान करने के लिए मां के दर्द यानी प्रसव वेदना को भी कम बता दिया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+