बिटकॉइन घोटाला मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से पूछताछ

बिटकॉइन घोटाला मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बिटकॉइन घोटाला मामले में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से पूछताछ कर रही है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। मंगलवार को मुंबई में उनसे पूछताछ हो रही है। ईडी के समन परराज कुंद्रा अपना बयान दर्ज कराने मुंबई के ईडी दफ्तर पहुंचे हैं।

Bitcoin scam case ED questions Shilpa Shetty husband Raj Kundra

अमित भारद्वाज नाम के शख्स ने वेबसाइट बनाकर फर्जीवाड़े के जरिए घोटाले को अंजाम दिया था। इसे करीब 2200 करोड़ रुपए का घोटाला बताया जा रहा है। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच और ईडी की टीम मामले की जांच कर रही है। घोटाले के मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज को जांच टीम ने कुठ समय पहले पुणे से गिरफ्तार किया है।

भारद्वाज से पूछताछ में सामने आया है कि फिल्म और बिजनेस जगत की कई हस्तियां इस वेबसाइट को बढ़ावा दे रहे थे और लोगों को इसमें पैसा लगाने को कह रहे थे। जांच टीम ने कहा है कि कुंद्र से पूछताछ और उनके बयान दर्ज होने के बाद ही वो मामले में उनकी भूमिका के बारे में बता सकेंगे। बता दें कि बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी है, जिसके जरिए दुनिया के किसी कोने में किसी व्यक्ति को बिना किसी बैंक की मध्यस्थता के पेमेंट किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+