बिरसा मुंडा की विचारधारा पर हो रहा हमला, 'आदिवासी से वनवासी' पीछे BJP- RSS की गहरी नीति: राहुल गांधी

सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा और आदिवासी से वनवासी के पीछे भाजपा की एक रणनीति है।

Rahul Gandhi: सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा और आदिवासी से वनवासी के पीछे भाजपा की एक रणनीति है। जिसे वो सार्थक करना चाहती है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आदिवासियों के कई अधिकारों को छीनने का भाजपा पर आरोप लगाया।

Rahul Gandhi

मंगलवाार को भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान महाराष्ट्र (Maharashtra) के हिंगौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (Raul Gandhi) ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा को आदिवासियों के हितों की चिंता नहीं है। बिरसा मुंडा की विचारधाराओं पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों को 'आदिवासी' से 'वनवासी' कहने के पीछे भाजपा की कोई गहरी रणनीति है। भाजपा की सरकार ने इससे पहले आदिवासियों के कई अधिकारों को छीना है।

दरअसल, पिछले 68 दिनों से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होकर जनसंपर्क कर रहे हैं। मंगलवार को 69वें दिन भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिले में पहुंची। जहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने झारखंड के वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर बड़े आरोप लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+