क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बिरहा सम्राट हीरालाल यादव का निधन, दो दिन पहले पीएम ने फोन पर लिया था हालचाल

Google Oneindia News

नई दिल्ली। जानेमाने भोजपुरी गायक पद्मश्री सम्मान से सम्मानित हीरालाल यादव का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हीरालाल का निधन आज वाराणसी में हुआ, वह काफी लोकप्रिय भोजपुरी गायक थे, उन्हें बिरहा सम्राट कहा जाता था। वह मुख्य रूप से लोकगीत बिरहा गाते थे। बिरहा दो प्रेमियों के बिछड़ने का गीत होता है, जिसे स्थानीय विधा में गाया जाता है, जोकि लोगों में काफी लोकप्रिय है। हीरालाल यादव को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

hiralal

हीरालाल यादव काफी समय से बीमार चल रहे थे, पिछले कई महीनों से वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हीरा लाल यादव को फोन करके उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया था। आज सुबह तकरीबन 10 बजे हीरालाल यादव ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। हीरालाल यादव की पत्नी श्रीमती श्यामा देवी हैं जिनकी उम्र 86 वर्ष है और वह भी काफी समय से बीमार हैं।

हीरालाल यादव को देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री अवॉर्ड से इसी वर्ष जनवरी माह में सम्मानित किया गया था। 2015 में हीरा लाल यादव को उत्तर प्रदेश सरकार ने संगीत के क्षेत्र में हीरालाल यादव के योगदान की वजह से यश भारती सम्मान से नवाजा था। हीरालाल मूलरूप से वाराणसी के हरहुआ ब्लाक के बलवरिया के रहने वाले थे, उनका जन्म चेतगंज स्थित सरायगोवर्धन में हुआ था। उनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा। बचपन में ही वह भैंस चराने के साथ शौकिया गायन करते थे। जिसके बाद उन्हें आने वाले समय में देशभर में पहचान मिली और उन्हें बिरहा सम्राट के नाम से जाना है।

इसे भी पढ़ें- आजमगढ़: सपा ने चुनाव अधिकारियों पर लगाया बुर्जुग मतदाताओं के वोट डालने का आरोप, चुनाव आयोग को लिखा पत्रइसे भी पढ़ें- आजमगढ़: सपा ने चुनाव अधिकारियों पर लगाया बुर्जुग मतदाताओं के वोट डालने का आरोप, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Comments
English summary
Birha Samrat folk singer Padmashree awardee Hiralal Yadav passed away at the age of 93.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X