मणिपुर: बिरेन सिंह नए CM, BJP ने ठोंका सरकार बनाने का दावा

मणिपुर का सीएम कौन होगा, इसको लेकर लगाए जा रहे अटकलों पर विराम लग गया। भाजपा ने बिरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना है।

इंफाल। भारतीय जनता पार्टी ने विधायक दल के नेता के तौर पर बिरेन सिंह को चुन लिया है। बिरेन सिंह राजभवन में राज्यपाल से मिलकर मणिपुर में भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंचे। इसके साथ ही भाजपा सरकार में कौन बनेगा सीएम पर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया है।

मणिपुर: बिरेन सिंह होंगे नए CM, बने भाजपा विधायक दल के नेता

राजभवन में बिरेन सिंह ने दावा पेश किया
राजभवन पहुंचकर भाजपा विधायक दल के नेता बिरेन सिंह ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजभवन से बाहर निकल भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'हमारी सरकार बनेगी। बिरेन जी ने अपना दावा पेश कर दिया है और सरकार बनाने के लिए इनविटेशन पत्र ले लिया है।'

मणिपुर: बिरेन सिंह नए CM, राजभवन में BJP सरकार बनाने का दावा

मुख्यमंत्री की रेस में जीते बिरेन

मुख्यमंत्री बनने की रेस में टी विश्वजीत का नाम सामने आ रहा था। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि मणिपुर में भाजपा सरकार बनी तो बिरेन सिंह सीएम होंगे।

यह पहली बार है जब मणिपुर में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। शनिवार से ही भाजपा यह दावा कर रही है कि वह मणिपुर में सरकार बनाने में कामयाब होगी। वहीं कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर हंगामा कर रही है कि प्रदेश में 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद राज्यपाल ने उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया। भाजपा को मणिपुर में 21 सीटें मिली हैं।

मणिपुर: बिरेन सिंह नए CM, राजभवन में BJP सरकार बनाने का दावा

इससे पहले कि कांग्रेस सरकार बनाने का दावा करती, कई विधायक भाजपा के पाले में आए जिससे पार्टी को सरकार बनाने लायक आंकड़ा हासिल हो गई। राज्यपाल ने भी भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। कांग्रेस के कई विधायक और तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक भाजपा खेमे में चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+