त्रिपुरा के चुनाव की इतिहास में लंबे समय तक चर्चा होगी: पीएम मोदी
नई दिल्ली। आज बीजेपी के बिप्लब देब अगरतला में असम राइफल्स मैदान में त्रिपुरा के10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसी के साथ पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा की पहली सरकार का आगाज हो गया। 48 वर्षीय देब ने छह मार्च को राज्यपाल तथागत राय से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने पिछले 25 साल से त्रिपुरा की सत्ता पर काबिज लेफ्ट पार्टी को हराकर बीजेपी का खाता खोला था। बीजेपी ने त्रिपुरा में 35 सीटों पर जीत हासिल की।बिप्लब कुमार देब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका जन्म उदयपुर में हुआ। वे पश्चिम त्रिपुरा की बनमालीपुर सीट विधायक चुने गए। त्रिपुरा यूनिवर्सिटी से 1999 में ग्रेजुएट किया। समाजसेवा के काम करते रहे हैं। साफ-सुथरी छवि। कोई भी क्रिमिनल केस दर्ज नहीं है। हलफनामे में अपनी कुल प्रॉपर्टी 5.85 करोड़ बताई।

LIVE Feed
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications