Bipin Rawat पहले भी हो चुके हैं हेलीकॉप्टर क्रैश का शिकार, जानिए कितनी ऊंचाई से गिरे, फिर भी मौत को दी मात

नई दिल्ली, 08 दिसंबर: तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का MI17V5 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सेना के 14 अधिकारी मौजूद थे। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ। इस हादसे में 11 अधिकारियों के शहीद होने की सूचना है, जबकि तीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब बिपिन रावत हादसे का शिकार हुए हैं। साल 2015 में भी बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर कैश हुआ था।

तब चीता हेलीकॉप्टर में बैठे थे बिपिन रावत, हो गया था क्रैश

तब चीता हेलीकॉप्टर में बैठे थे बिपिन रावत, हो गया था क्रैश


बिपिन रावत उस वक्त लेफ्टिनेंट जनरल थे और सेना की नगालैंड के दिमापुर स्थित 3-कोर के हेडक्वार्टर के प्रमुख का पद संभाल रहे थे। दिमापुर से बिपिन रावत 3 फरवरी 2015 को अपने चीता हेलीकॉप्टर में सवार होकर निकले थे, लेकिन कुछ ऊंचाई पर जाते ही उनके हेलीकॉप्टर का नियंत्रण खो गया और हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में बिपिन रावत बाल-बाल बचे थे। उन्हें मामूली चोटें आई थीं।

20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा हेलीकॉप्टर, बिपिन रावत ने दी थी मौत को मात

20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा हेलीकॉप्टर, बिपिन रावत ने दी थी मौत को मात

तब हेलीकॉप्टर महज 20 फीट की ऊंचाई पर था। हालांकि, हादसे में हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बावजूद तब बिपिन रावत ने मौत को मात दी थी। हादसे के बाद सेना की तरफ से जानकारी दी गई थी कि हेलीकॉप्टर पर सवार अधिकारियों को मामूली चोटें आई हैं। बताया गया था कि हेलीकॉप्टर क्रैश होने की घटना इंजन फेल होने के कारण हुई थी।

बिपिन रावत की जीवनी

बिपिन रावत की जीवनी

बिपिन रावत का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। बिपिन रावत के पिता लेफ्टिनेंट जनरल लक्ष्मण सिंह रावत जो सेना से लेफ्टिनेंट जनरल के पद तक सेनानिवृत्त हुए। प्रारंभिक समय में जनरल रावत ग्यारहवीं गोरखा राइफल की पांचवी बटालियन में रहकर अपना करियर शुरू किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून में, कैंब्रियन हॉल स्कूल, शिमला में सैंट एडवर्ड स्कूल और भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में हुई। भारतीय सैन्य अकादमी में ट्रेनिंग करते समय इन्हें 'सोर्ड आफ ऑनर' से भी नवाजा गया।

Recommended Video

    CDS Bipin Rawat समेत 13 की Helicopter Crash में मौत, जानिए कैसा रहा उनका सफर ? | वनइंडिया हिंदी
    वायुसेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश

    वायुसेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर क्रैश

    तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी मधुलिका के साथ सवार थे। इस हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग थे, जिनमें सेना के बड़े अफसर भी शामिल थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+