मिलिए 'लेडी सिंघम' IAS दुर्गा नागपाल से , जिन पर बनने जा रही है Biopic Durga Shakti
नई दिल्ली, 09 मई। IAS दुर्गा शक्ति नागपाल केवल नाम की ही नहीं बल्कि अपने कर्मों से भी दुर्गा शक्ति ही हैं। उनकी बहादुरी की किस्सों से तो हर कोई वाकिफ है लेकिन इस बार वो किसी केस के कारण या या राजनेता से पंगा लेने के वजह से चर्चा में नहीं हैं, बल्कि अपनी बॉयोपिक की वजह से सुर्खियों में हैं।
Recommended Video

IAS दुर्गा शक्ति नागपाल पर बनेगी फिल्म
दरअसल IAS दुर्गा शक्ति नागपाल पर बायोपिक बनने जा रही है, जिसका नाम 'दुर्गा शक्ति' ही होगा, इस बारे में खुद उन्होंने ही लोगों को बताया है। आपको बता दें कि यह अपनी तरह का पहला मामला है जब किसी सर्विंग ऑफिसर की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म के निर्माता सुनीर खेत्रपाली होंगे, फिल्म की पटकथा तैयार है लेकिन फिल्म में लीड रोल कौन प्ले करेगा? अभी ये तय नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी।

लेडी सिंघम के नाम से मशहूर दुर्गा शक्ति नागपाल
आपको बता दें कि लेडी सिंघम के नाम से मशहूर दुर्गा शक्ति नागपाल का जन्म 25 जून, 1985 को रायपुर (छत्तीसगढ़) में हुआ था। दिमाग से मेधावी और मिजाज से तेज तर्रार दुर्गा नागपाल ने पहले कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक किया था लेकिन उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा था और इसके लिए इन्होंने जी-तोड़ मेहनत की और अपने लक्ष्य को हासिल भी किया। साल 2008 में वो IRS चुनी गईं थी लेंकिन इससे वो संतुष्ट नहीं हुई और इसके बाद उन्होंने फिर से एग्जाम दिया और उनका चयन IAS के लिए हुआ और उनकी पहली पोस्टिंग मोहाली थी, उस साल इन्होंने मेरिट लिस्ट में 20वां स्थान हासिल किया था।

प्रशासनिक सेवा अधिकारी अभिषेक सिंह से शादी की
साल 2011 में दुर्गा नागपाल ने 2011 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी अभिषेक सिंह से शादी कर ली, जिसके बाद इनका तबादला गाजियाबाद हो गया।
एलबम 'पहली बार' को लेकर काफी चर्चा में
उनकी पोस्टिंग गौतमबुद्ध नगर में एसडीएम के रूप में हुई। दुर्गा और अभिषेक की लव लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है तो वहीं अभिषेक सिंह एक जाने-माने सिंगर भी हैं, उनके म्यूजिक एलबम काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही उनके नए एलबम 'पहली बार' ने सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाया है। इस एलबम में वो दीक्षा कौशल के साथ नजर आ रहे हैं।
Watch an excerpt of my TED talk "There's no such thing as hard-work”. @TEDx
Link 👇: https://t.co/sacajUJq66 pic.twitter.com/LouAOvZOkG
— Durga Shakti Nagpal (@DurgaShaktiIAS) February 2, 2021 '>अभिषेक भी मूल रूप से छत्तीगढ़ के ही हैं
आपको बता दें कि अभिषेक भी मूल रूप से छत्तीगढ़ के ही हैं। 22 फरवरी 1983 को जन्मे अभिषेक ने दिल्ली विवि से स्नातक किया था और वो साल 2011 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चुने गए। वो और उनकी पत्नी दुर्गा दोनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहते हैं।
रेत से भरी 300 ट्रॉलियों को अपने कब्जे में ले लिया
दुर्गा पहली बार लाइमलाइट में तब आई थीं जब उन्होंने यमुना नदी के खादर में रेत से भरी 300 ट्रॉलियों को अपने कब्जे में ले लिया था। उन्होंने खनन माफियाओं के खात्मे के लिए विशेष उड़न दस्तों का गठन भी किया था लेकिन वो सिस्टम की राजनीति का शिकार हुई थीं और इस वजह से उन्हें सस्पेंड भी किया गया था। जिस पर IAS ऐसोसिएशन ने दुर्गा शक्ति नागपाल के सस्पेंशन पर विरोध जताया था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था जिसके लिए तत्कालीन यूपी सरकार को इस फैसले के लिए सोचना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications